ramcharitmanas

मां दुर्गा में है कितने देवताओं का तेज और बल

Updated: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 (14:18 IST)
मां दुर्गाजी के नौ रूप हैं। मां दुर्गा इस सृष्टि की आद्य शक्ति हैं यानी आदि शक्ति हैं। पितामह ब्रह्माजी, भगवान विष्णु और भगवान शंकरजी उन्हीं की शक्ति से सृष्टि की उत्पत्ति, पालन-पोषण और संहार करते हैं। अन्य देवता भी उन्हीं की शक्ति से शक्तिमान होकर सारे कार्य करते हैं। 
 
पुराणों के अनुसार असुरों के अत्याचार से तंग आकर देवताओं ने जब ब्रह्माजी से सुना कि दैत्यराज को यह वर प्राप्त है कि उसकी मृत्यु किसी कुंवारी कन्या के हाथ से होगी, तो सब देवताओं ने अपने सम्मिलित तेज से देवी के इन रूपों को प्रकट किया। विभिन्न देवताओं की देह से निकले हुए इस तेज से ही देवी के विभिन्न अंग बने। 

ALSO READ: मनोवांछित फल के लिए नौ देवियों के दिव्य एकाक्षरी मंत्र पढ़ें
 
भगवान शंकर के तेज से देवी का मुख प्रकट हुआ। यमराज के तेज से मस्तक के केश। जानिए कितने देवताओं की देह से निकले हुए तेज से देवी का सुंदर स्वरूप बना...  
 
विष्णु के तेज से भुजाएं। 
चंद्रमा के तेज से स्तन। 
इंद्र के तेज से कमर। 
वरुण के तेज से जंघा। 
पृथ्वी के तेज से नितंब। 
ब्रह्मा के तेज से चरण। 
सूर्य के तेज से दोनों पौरों की ऊंगलियां, 
प्रजापति के तेज से सारे दांत। 
अग्नि के तेज से दोनों नेत्र। 
संध्या के तेज से भौंहें। 
वायु के तेज से कान। 
अन्य देवताओं के तेज से देवी के भिन्न-भिन्न अंग बने हैं।
 
कहा जाता है कि फिर शिवजी ने उस महाशक्ति को अपना त्रिशूल दिया, लक्ष्मीजी ने कमल का फूल, विष्णु ने चक्र, अग्नि ने शक्ति व बाणों से भरे तरकश, प्रजापति ने स्फटिक मणियों की माला, वरुण ने दिव्य शंख, हनुमानजी ने गदा, शेषनागजी ने मणियों से सुशोभित नाग, इंद्र ने वज्र, भगवान राम ने धनुष, वरुण देव ने पाश व तीर, ब्रह्माजी ने चारों वेद तथा हिमालय पर्वत ने सवारी के लिए सिंह को प्रदान किया। 
 
ALSO READ: चैत्र नवरात्रि : 9 दिन के 9 प्रसादों से होती है भगवती प्रसन्न
 
इसके अतिरिक्त समुद्र ने बहुत उज्ज्वल हार, कभी न फटने वाले दिव्य वस्त्र, चूड़ामणि, दो कुंडल, हाथों के कंगन, पैरों के नूपुर तथा अंगूठियां भेंट कीं। इन सब वस्तुओं को देवी ने अपनी अठारह भुजाओं में धारण किया।

ALSO READ: नवरात्रि में रोज पढ़ें नवदुर्गा के 108 नाम,पाएं आशीर्वाद
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान अंश नीम करोली बाबा, जानिए 6 ऐसी बातें जिसे जानकर आश्चर्य करेंगे

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन: 2 सितंबर से इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

जनक दीदी का 41वां रक्षा-बंधन: 50 पौधे लगाकर मनाया गया

श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी के दिन आद्य कालिका माता की जयंती, जानें पूजा का शुभ समय और महत्व

अगला लेख