biodatamaker

चैत्र नवरात्रि के यह 10 मंत्र करेंगे आपके हर संकट का नाश

Updated: सोमवार, 27 मार्च 2017 (11:42 IST)
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्र प्रारंभ हो रही है। तारीख 29 मार्च 2017 से बुधवार को कलश स्थापना तथा गुड़ी पड़वा है। 9 दिवसीय सिद्धि प्राप्ति तथा समस्या निवारण के लिए यह प्रशस्त समय है। 
 
मंत्र 
 
1. वशीकरण के लिए- 'ॐ कुम्भिनी स्वाहा' की 11 माला (स्फटिक की) नित्य कर अंत में यथाशक्ति हवन करें। मंत्र पढ़कर गुलाब का पुष्प दें, वशी हो। 

ALSO READ: दो दिन है चैत्र प्रतिपदा, जानिए 28 और 29 के शुभ मुहूर्त
 
2. वशीकरणार्थ- 'ॐ चि‍भि चिभि स्वाहा' की 11 माला नित्य कर नवमी को रात्रि में हवन करें। प्रात:काल जलमंत्रित कर नाम लेकर पिएं। 
 
3. प्रभाव बढ़ाने के लिए 'ॐ हुं फट्' की 51 माला नित्य कर अंत में हवन करें। मंत्र पढ़कर हाथ चेहरे पर फेरें, तब घर या ऑफिस से निकलें, कार्य होगा।
 
ALSO READ: नवरात्रि में ऐसे करें मंत्र सिद्धि, हर समस्या का होगा समाधान
 
4. रक्षा के लिए 'ह्रीं ह्रीं ह्रीं' की 1 माला नित्य करें। सभी उपद्रव शांत होकर रक्षा होती है। 
 
5. देह रक्षा के लिए 'ॐ परात्मन परब्रह्म मम् शरीरं, पाहि-पाहि कुरु-कुरु स्वाहा' की नित्य 1 माला से रक्षा होती है। 
 
6. 'ॐ श्रीं श्रियै नम:' की 101 माला रोज कर लक्ष्मीजी का पूजन करें। माला कमल गट्टे की लें। अंत में हवन करें। दारिद्रय दूर होगा।

ALSO READ: नौ ग्रहों को नियंत्रित करते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप
 
7. लक्ष्मी-यक्षिणी की कृपा प्राप्त करने के लिए 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्‍म्यै नम:' का नवरात्र प्रतिपदा से 1 माह नित्य 31 माला करें।
 
8. बुद्धि ज्ञान प्राप्ति के लिए नित्य पहले मंत्र की 5 व दूसरे मंत्र की 21 माला करें। 
 
'ॐ गं गणपतये नम:' 
'ॐ ऐं ह्रीं श्रीं सरस्वत्यै नम:'।
 
9. नवग्रह पीड़ा दूर करने के लिए निम्न मंत्र की नित्य 11 माला करें। अंत में हवन करें।
 
'ॐ नमो भास्कराय मम् सर्वग्रहाणां पीड़ा नाशनं कुरु कुरु स्वाहा।' 
 
इससे महादारिद्रय योग समाप्त होता है।
 
ALSO READ: अद्भुत और गोपनीय हैं मां भगवती के 32 नाम, नवरात्रि में अवश्य पढ़ें...
 
10. भय, नाश व आत्मशिक्त की वृद्धि के लिए 'ॐ हं हनुमते नम:' मूंगे की माला से 11 माला रोज हनुमानजी को चोला चढ़ाकर, नैवेद्यादि से पूजन कर जपें, तत्पश्चात हवन करें। 

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 सितंबर, 2026)

13 September Birthday: आपको 13 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Ganesh chaturthi 2026: गणेश पूजा एवं स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, नियम और उपाय

श्री गणेश जी की आरती| ganesh ji ki aarti

अगला लेख