kalsarpa dosh calculator
✕

Navratri : घटस्थापना में अखंड दीपक से पहले 10 नियम जान लें

Updated: गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (11:54 IST)
नवरात्रि में घटस्थापना और कलश पूजा की जाती है जिसके साथ ही नौ दिनों के लिए अखंड दीपक भी लगाया जाता है। आओ जाते हैं कि अखंड दीपक लगाने के क्या है खास नियम।
 
1. इस दीपक को भूमि पर नहीं बल्कि एक लकड़ी के पाट पर लाल कपड़ा बिछाकर रखना चाहिए।
 
2. यह अखंड ज्योतिष नौ दिनों तक जलाई जाती है। जब तक घर में अखंड ज्‍योति जले घर को सूना न छोड़ें। कोई न कोई सदस्य जरूर घर में मौजूद रहें।
 
3. अखंड दीपक ज्योति की विधि विधान से पूजा करके उसे स्थापित किया जाता है।
 
4. अखंड दीपक में शुद्ध देसी घी का उपयोग करना अच्‍छा होता है परंतु यदि ऐसा संभव न हो सके तो तिल या सरसों के तेल का उपयोग करें।
 
5. अखंड दीपक की लौ 9 दिनों तक नहीं बुझे इसके पूरे इंतजाम करें। इसके लिए दीपक बड़ा और रुई की बत्ती अच्छी मोटी होना चाहिए या नाड़े का उपयोग करें। इसकी लंबाई ज्‍यादा रखें ताकि वह 9 दिनों तक जलता रहे।
 
6. अखंड लौ को कभी पीठ न दिखाएं। पूजा करते समय माता और अखंड ज्योति की तरफ ही मुंह करके ही बैठें। 
 
7. अखंड ज्योति को कभी भी गंदे हाथों से न छुएं। 
 
8. अखंड ज्योतिष के सामने प्रतिदिन उचित समय पर मंत्र का जाप करते रहें।
 
9. यदि घर में अखंड ज्योति प्रज्‍वलित नहीं कर पा रह हैं तो मंदिर में जाकर ज्‍योति के लिए घी दान करें और मंत्र जाप करें। 
 
10. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि अखंड ज्योति प्रज्‍वलित कर रखी है तो नवरात्रि समाप्त होने पर भी दीपक को स्‍वयं ही ठंडा होने दें, उसे बुझाने की गलती न करें।
 
1. घट स्थापना मुहूर्त : घट स्थापना का समय या मुहूर्त प्रात:काल 06 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। स्थानीय पंचांग भेद के अनुसार मूहूर्त में घट-बढ़ हो सकती है।

Show comments

सभी देखें

Numerology Horoscope: 30 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

साल के आखिरी महीने में क्या करें? खर्च, डिजिटल कचरे और रिश्तों से जुड़ी यह तैयारी काम आएगी

सूर्य का ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

क्‍यों मनाई जाती है अन्नपूर्णा जयंती? भगवान शिव से क्‍या है इसका संबंध? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

कब मनाई जाएगी चंपा षष्ठी? इस दिन किसकी होती है पूजा? जानिए पर्व की खास बातें

दिसंबर 2026 राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी महीना, किसे होगा सबसे ज्यादा लाभ?

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन लाभ के बनेंगे योग

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख