dharma sangrah
✕

हिन्दू नववर्ष पर लें 7 नए संकल्प

Updated: मंगलवार, 21 मार्च 2023 (17:27 IST)
नया वर्ष जब भी प्रारंभ होता है तो हम जीवन में कुछ नया और अच्छा करने के लिए नया संकल्प भी लेते हैं। हम अपनी पुरानी आदतों या बुरी आदतों को छोड़कर नए सिरे से जीवन को प्रारंभ करते हैं। इसीलिए हम शुभ संकल्प और विचारों के साथ नववर्ष का स्वागत करते हैं। आओ जानते हैं कि नववर्ष में हम कौन से 7 संकल्प ले सकते हैं।
 
1. उत्तम भोजन: महामारी और बदलते हालात के चलते अब खुद की सेहत का चंगा रखना बहुत जरूरी हो चला है। ऐसे में आप संकल्प लें कि में अपनी सेहत के लिए उत्तम भोजन करूंगा। तामसिक और राजजी भोजन से शरीर के रोग बढ़ते हैं अत: उसे त्यागकर सात्विक भोजन ही करूंगा।
 
2. व्रत : उत्तम भोज लें और साथ ही सप्ताह में एक बार उपवास जरूर करें। उपवास से जहां हमारा शरीर शुद्ध होता है वहीं उत्तम भोजन से शरीर को आवश्यकत तत्व मिलते रहते हैं।
 
3. प्रार्थना या ध्यान करें : प्रतिदिन नियम से संध्यावंदन के अंतर्गत प्रार्थना, पूजा, पाठ या ध्यान करें। इससे मन में जहां सकारात्मक भाव विकसित होते हैं, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन के संघर्ष में साहस बढ़ता है वहीं यह शरीर को भी निर्मल बनाए रखने की क्षमता रखता है।
4. बुरी आदत झोड़ने का संकल्प लें: यदि आप में झूठ बोलने, शराब पीने, ब्याज का धंधा, तंबाकू खाने, पराई स्त्री के साथ संबंध आदि की आदते हैं तो इस वर्ष अपनी बुरी आदते छोड़ने का संकल्प लें। बुरी आदतों से हमारा जीवन नष्ट हो जाता है। इससे परिवार के अन्य सदस्य के जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है।
 
5. व्यायाम : यह संकल्प लें कि हम नियमित 10 मिनट का व्यायाम करेंगे। चाहे वह कसरत हो, योगासन, प्राणायाम हो, सूर्य नमस्कार की 12 स्टेप हो या हल्का फुल्का व्यायाम। प्रतिदिन व्यायाम करने से सभी तरह के रोग और शोक मिट जाते हैं। व्यायाम के अभ्यास से ही सबकुछ बदलता है।
 
6. परिवार के सदस्यों से करें प्रेम : अपने परिवार के सभी सदस्यों से प्रेम करें, उन्हें सम्मान दें और अपना क्वालिटी टाइम उनके साथ बितएं, क्योंकि वे आपके लिए हैं और आप उनके लिए हो। आपको अपने माता-पिता, भाई-बहन, बेटा-बेटी, भांजा-भांजी, भतीजा-भतीजी, काका-काकी, मामा-मामी, नाना-नानी, दादा-दादी और पति या पत्नी को महत्व देना चाहिए।
 
7. इन नियमों का पालन करने का लें संकल्प : जैसे हम ट्रैफिक ने नियमों का पालन करेंगे। अच्‍छे नागरिक की तरह देश के कानून का पालन करेंगे। किसी भी भारतीय के प्रति मन में भेदभाव नहीं रखेंगे। अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करेंगे। देश की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख