Hanuman Chalisa
✕

गजब का एंटिबायोटिक- लहसुन

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (14:40 IST)
लहसुन को पारंपरिक वैद्य और जानकार एक वैक्सिन की तरह मानते हैं क्योंकि इसमें शरीर को रोगप्रतिरोधकता प्रदान करने की अटूट क्षमता है। शरीर के भीतर और बाहरी संक्रमण से लड़ने के लिए लहसुन एक जबरदस्त उपाय है।

FILE


किसी नई वैक्सिन को बाजार में आने तक सालों लग जाते हैं और नई वैक्सिन के इंतजार में कई मरीजो ं क ो प्रा ण त क गवांन ा पड़त े हैं । ऐस े मे ं लहसु न जैस ी गुणकार ी औषध ि रो ग प्रतिरोध क शक्त ि बढ़ात ी ह ै औ र बाह र संक्रम ण स े लड़न े मे ं मरी ज क ी मद द करत ी है ।

एलडीएल कोलेस्ट्रोल बनने से रोकता है लहसुन



लहसुन के औषधीय गुणों पर दुनियाभर के वैज्ञानिक शोध किए जा रहें हैं और तो और पूरी वैज्ञानिक जमात हृदय रोगों में लहसुन के कारगर होने पर ज्यादा काम कर रही है। तमाम आधुनिक शोधों की रपट के अनुसार, वे लोग जो ताजी लहसुन की कलियों का सेवन प्रतिदिन सुबह करते हैं, उनके LDL कोलेस्ट्राल का स्तर कम हो जाता है जबकि HDL कोलेस्ट्राल के स्तर को कोई नुकसान नहीं होता है।

FILE


शोध रिपोर्ट के अनुसार लहसुन लीवर द्वारा अत्यधिक मात्रा में LDL कोलेस्ट्राल बनने को रोकता है। अनेक आधुनिक शोध ये भी दर्शाती हैं कि लहसुन उच्च रक्त चाप को सामान्य करने में मदद करता है और रक्त की प्लेटलेट्स की चिकनाई कम करके रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को रोकता है यानि हॄदयाघात होने की संभावनाओं को कम करता है। प्लेटलेट्स की चिकनाई ज्यादा होने पर वे आपस में मिलकर थक्का बनाने का कार्य प्रारंभ कर देते हैं जो धमनियों में एकत्र होकर हृदयाघात की संभावनाओं को बढा देते हैं।

ऑर्थ्राइटिस का रामबाण इलाज है लहसुन


लहसुन आर्थरायटिस जैसी दर्दकारक बीमारियों के लिए भी रामबाण की तरह कार्य करता है। यद्यपि लहसुन के अनेक औषधीय गुणों पर उच्चस्तर की शोध जारी है फिर भी इसका उपयोग किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही करने की सलाह दी जाती है। उम्रदराज महिलाओं को घुटने के जोड़ों में अक्सर शिकायत रहती है उन्हें लहसुन का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
डॉ. दीपक आचार्य
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति