Daily Horoscope

बहुत ही चमत्कारी है ये 10 रुपए का ये फल, खा लिया तो 5 बीमारियां रहेगी आपसे दूर

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2023 (16:29 IST)
Benefit of elephant Apple: आयुर्वेद के अनुसार बहुत से फूल, फल, जड़ी बूटियां और पौधे हैं जो सभी तरह के रोग को दूर करने की क्षमता रखते हैं। उन्हीं में से एक ऐसा फल है जो चमत्कारिक रूप से 5 तरह के रोगों को मिटाने की क्षमता रखता है। औषधीयों से भरपूर इस फल का हर हिस्सा काम में आता है। आओ जानते हैं कि वह कौन सा फल है।
 
कैथ का फल : इसे कैथ का फल कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम लिमोनी एसिडिसिमा है। बेल पत्थर की तरह दिखने वाला यह फल हाथियों को बहुत प्रिय है। इसलिए इसे हाथी सेब भी कहते हैं। इस कैथ के पेड़ की जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सभी का गंभीर रोगों में उपयोग होता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल जड़ी बूटी के रूप में किया जाता है।
 
क्या क्या है इस फल में : इस फल में फोस्फोरस, आयरन, कैल्शियम और जिंक पर्याप्‍त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन बी1 और बी2 भी पाया जाता है। कैथे के कच्चे फल में पके फल की अपेक्षा विटामिन सी और अन्य फ्रूट एसिड की अधिक मात्रा होती है वहीं बीज में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में होता है। बीज में सभी आवश्यक लवण पाये जाते हैं और गूदे में कार्बोहाइड्रैट और फाइबर होता है। कैथे के सूखे बीजयुक्त गूदे में इन लवण और विटामिनों की काफी अच्छी मात्रा होती है। पोषक तत्वों के मुख्य कार्य के आधार पर कार्बोहाइड्रैट ऊर्जा प्रदान करता है। यह बाजार में मात्र 10 रुपए में मिल सकता है।
 
कैथ के आइटम : इसके द्वारा तरह-तरह के खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं जैसे- जैम, जेली, अमावट, शर्बत, चॉकलेट और चटनी ग्रामीण स्तर पर व्यवसाय का एक अच्छा साधन साबित हो सकता है।
 
कैथ के फल को खाने के फायदे | benefits of eating catechu fruit:- 
 
1. कोलेस्ट्रॉल : इसके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। कोलेस्ट्रॉल के रोगियों के लिए ये फायदेमंद है। कैथा में पाया जाने रफेज और फाइबर नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को सोख कर इसे शरीर से बाहर निकालने में सहायक है। इस के साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करके खून की गति को नेचुअरल करता है।
 
2. मधुमेह : डायबिटीज के रोगियों के लिए इसे बेहद असरकारक माना जाता है। इसके पेड़ से निकलने वाले फेरोनिया गूंदा मधुमेह रोगियों के रक्त प्रवाह में चीनी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम होता है. इसके अलावा ये इंसुलिन सेल्स को भी बढ़ाने में मदद करता है, ताकि वो तेजी से काम करें और शुगर मेटाबोलिज्म को आसान बनाएं.
 
3. बावासीर : माना जाता है कि कैथ के फल का सेवन करने से बवासीर में राहत मिलती है। इसी के साथ ही यह मूत्र मार्ग की सूजन को भी कम करने का कार्य करता है। कैथा में फाइबर और रफेज मेटाबोलिक रेट बढ़ाने के साथ बॉवेल मूवमेंट में सुधार करने का काम करता है। डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन किया जा सकता है।
 
4. खून की कमी होती है दूर : कैथ के फल में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन खून की कमी को दूर रखने के लिए जरूरी है। पोषक तत्वों के मुख्य कार्य के आधार पर कार्बोहाइड्रैट ऊर्जा प्रदान करता है। प्रोटीन शरीर निर्माण, वृद्धि और विकास के लिए जरूरी है।
 
5. लिवर किडनी में के रोग में  सहायक : कैथा लिवर-किडनी से संबंधित रोग में भी सहायक माना गया है क्योंकि ये फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। कैथा का गूदा लिवर और किडनी की सेहत की रक्षा करने में मददगार है। कैथा के फल में कई प्रकार के यौगिक भी होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ते हैं और शरीर के कामकाज को बेहतर करते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

सत्य, प्रेम, करुणा से लेकर राम हरि और जयजगत तक विनोबा भावे का सर्वोदय दर्शन!

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

अगला लेख