सुनील जोशी हत्याकांड में साध्वी प्रज्ञा सिंह को क्लीनचिट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सुनील जोशी की हत्या के आरोप में प्रज्ञा सिंह को नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने क्लीनचिट दे दी है। अंग्रेजी अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक एनआईए प्रज्ञा सिंह पर से केस वापस लेने की तैयारी कर रहा है। एनआईए के अनुसार जोशी की हत्या लोकेश शर्बा और राजेंद्र पहलवान ने की थी। दिलीप जगताप और जितेंदर शर्मा ने इनकी मदद की थी। एनआईए ने जीतेंदर शर्मा को महू से गिरफ्तार किया था। एनआईए का मानना है कि सुनील जोशी हत्या कांड में मप्र पुलिस ने गलत लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए प्रज्ञा ठाकुर, हर्षद सोलंकी, वासुदेव परमार, आनंद राज कटारिया और रामचन्द्रन पटे पर हत्या का मुकदमा केस वापस लेने के लिए स्पेशल कोर्ट में आवदेन भी करेगी।
अगले पन्ने पर क्या था पूरा मामला...
2007
में मालेगांव और समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्फोट के आरोपी आरएसएस के प्रचारक सुनील जोशी की इसी वर्ष देवास में हत्या कर दी गई थी। मध्यप्रदेश पुलिस ने 2011 में सुनील जोशी हत्याकांड में प्रज्ञा सिंह ठाकुर, हर्षद सोलंकी, वासुदेव परमार, आनंद राज कटारिया और रामचरन पटेल को आरोपी बनाकर चार्जशीट दाखिल की थी। बताया गया कि व्यक्तिगत दुश्मनी में इनकी हत्या कर दी गई। एनआई की जांच में इनमें से किसी को हत्या में शामिल नहीं पाया गया। (एजेंसियां)