kundali milan
Mon, 30 Nov 2026

Notifications

भारत में भोजन महंगा नहीं है...

Thursday, 27 February 2014 (19:11 IST)

FILE
हालांकि में उतना सस्ता भी नहीं है जितना कि कांग्रेस के सांसद का दावा था कि मुंबई में कोई भी 12 रुपए में भरपेट भोजन कर सकता है लेकिन फिर भी देश विदेश के अन्य शहरों की तुलना में भोजन बहुत अधिक महंगा भी नहीं है। यह बात आप मात्र एक उदाहरण से समझ सकते हैं।

एक के मुताबिक मुंबई, नई दिल्ली, काठमांडू, जेद्दाह, तेहरान की गिनती सबसे कम महंगे शहरों में होती है। जबकि कराकस, टोक्यो, पैरिस, ओसाका और ओस्लो जैसे शहरों की गिनती सबसे महंगे शहरों में
होती है।

आप एक किलोग्राम ब्रैड की कीमत से भोजन के महंगे होने का अंदाजा लगा सकते हैं। मुंबई में एक किलो ब्रैड 42 रुपए 30 पैसे में मिलती है और नई दिल्ली में इसके लिए 69 रुपए चुकाने पड़ते हैं। काठमांडू में एक किलो ब्रैड 75 रुपए 30 पैसे में मिलती है तो जेद्दाह में इसके लिए 82 रुपए 70 पैसे चुकाने पड़ते हैं।

इसी तरह तेहरान में एक किली ब्रैड का मूल्य 94 रुपए 40 पैसे है लेकिन ओस्लो में इसकी कीमत 392 रुपए 50 पैसे होती है। ओसाका (जापान) में इसका मूल्य 493 रुपए और 80 पैसे है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक किलो बैड का मूल्य 556 रुपए 70 पैसे होती है। टोक्यो में इसकी कीमत 563 रुपए और 50 पैसे है। जबकि इसका सर्वाधिक मू्ल्य कराकस में है जोकि 584 रुपए 70 पैसे है। साफ है कि भारत में खाद्य पदार्थों की कीमत अधिक नहीं है।



Read more on :  
भोजन भारत राज बब्बर सर्वेक्षण