Last Modified: नई दिल्ली ,
बुधवार, 16 जुलाई 2014 (17:23 IST)
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने देखी संसद
नई दिल्ली। प्रियंका
FILE
गांधी के बेटे रेहान बुधवार को अपने कुछ मित्रों के साथ संसद भवन देखने आए और उन्होंने लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही देखी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाती 14 वर्षीय रेहान ने मोहीकान शैली का हेयर स्टाइल बनाया हुआ था। वे सेंट्रल हाल भी गए और सोनिया गांधी के संसद भवन स्थित कार्यालय में भी कुछ समय बिताया।
संसद के उनके दौरे के बारे में पूछे जाने पर रेहान ने कहा कि ये अच्छा था। प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश के रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान अक्सर अपने बेटे और बेटी मिराया को साथ ले जाती रही हैं। (भाषा)