• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली (वार्ता) , मंगलवार, 13 नवंबर 2007 (12:56 IST)

प्रधानमंत्री मास्को से स्वदेश पहुँचे

मनमोहन सिंह रूस स्वदेश
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा समाप्त कर मंगलवार सुबह स्वदेश वापस आ गए।

डॉ. सिंह ने मास्को में रूस के राष्ट्रपति ब्लाद‍िमीर पुतिन से मुलाकात कर वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग के चार महत्वपूर्ण समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए।

इनमें रूस के सहयोग से पाँचवीं पीढ़ी के बहुद्देशीय परिवहन विमान के विकास और उत्पादन का समझौता भी शामिल है।