• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली (वार्ता) , सोमवार, 12 नवंबर 2007 (21:06 IST)

कर्नाटक में सरकार गौरवशाली क्षण-अटल

कर्नाटक अटलबिहारी वाजपेयी
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने कर्नाटक में बीएस येद्दियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनने को भाजपा के लिए गौरवशाली क्षण बताते हुए कहा है कि यह जन आकांक्षाओं को पूरा करने का अवसर है।

वाजपेयी ने मुख्यमंत्री बनने पर येद्दियुरप्पा को सोमवार को भेजे गए बधाई संदेश में कहा कि भाजपा के लिए यह गौरवशाली क्षण है, जब देश के किसी दक्षिणी राज्य में उसके नेतृत्व में कोई सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि सन 2004 के विधानसभा चुनावों के जनादेश का यह विलम्ब से ही सही लेकिन उचित सम्मान है।

वाजपेयी ने येद्दियुरप्पा को याद दिलाया कि मुख्यमंत्री पद साध्य नहीं साधन है। पुरस्कार नहीं चुनौती है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नई सरकार संकटों को पार करते हुए राज्य की जनता को सुशासन प्रदान करेगी।

कर्नाटक में सरकार बनने को कार्यकर्त्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए वाजपेयी ने येद्दियुरप्पा को यशस्वी होने की शुभकामना दी।