1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. ''असभ्य'' हैं नरेन्द्र मोदी-रेड्‍डी
Written By भाषा

'असभ्य' हैं नरेन्द्र मोदी-रेड्‍डी

अयोध्या मामला राम जन्मभूमि भास्कर दास
FILE
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों की सफाई संबंधी बयान पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि यह 'सबसे असभ्य' टिप्पणी थी।

रेड्डी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह एक बड़ी सफलता था और सारी दुनिया ने इसे देखा। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री समेत राज्य के सभी मंत्रियों को सम्मान पूर्वक राष्ट्रमंडल का समापन समारोह देखने के लिए आमंत्रित करूँगा।

मोदी पर निशाना साधते हुए रेड्डी ने कहा कि शुरुआत में समस्याएँ थीं, लेकिन सभी चीजों को सुलझा लिया गया और खेल अच्छी तरह से हो रहे हैं, लेकिन यह कहना कि प्रधानमंत्री को जाना चाहिए और खुद फर्शों की सफाई करनी चाहिए, यह सबसे असभ्य टिप्पणी थी। हालाँकि उन्होंने अपने बयान में मोदी का नाम नहीं लिया।

रेड्डी ने कहा कि वे आएँ और देखें कि हमने क्या काम किया है और कम से कम समापन समारोह में शामिल हों जो भव्य होगा। हालाँकि मंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में कथित भ्रष्टाचार पर पूछे गए सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। (भाषा)