Hanuman Chalisa
✕

युवा कांग्रेस को मिला 'सुपर-130' का लक्ष्य, जल्द शुरू होगा 'डोर टू डोर' प्रचार

Updated: शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (17:55 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से नेतृत्व के संकट से जूझ रही कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उसने अपनी युवा इकाई से महाराष्ट्र, हरियाणा एवं झारखंड में 130 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालने को कहा है और जल्द ही इन सीटों पर 'डोर टू डोर' एवं सोशल मीडिया अभियान भी शुरू हो जाएगा।
 
भारतीय युवा कांग्रेस इन तीनों राज्यों में 'सुपर 130' के लक्ष्य के साथ काम करने जा रही है। उसने महाराष्ट्र की 288 में से 60, हरियाणा की 90 में से 40 और झारखंड की 81 में से 30 सीटें चिन्हित की हैं। इनमें से ज्यादातर सीटों पर उसने अपने स्थानीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक इन 130 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार अभियान की निगरानी भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू करेंगे। इन तीनों राज्यों में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन सभी राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।
 
युवा कांग्रेस के नवनियुक्त अंतरिम अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने बताया कि हम महाराष्ट्र में 'सुपर 60', हरियाणा में 'सुपर 40' और झारखंड में 'सुपर 30' के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। इस तरह से इन तीनों राज्यों में हमारा 'सुपर 130' का लक्ष्य है।
 
उन्होंने कहा कि इन सीटों पर हम सबसे पहले मतदाता सूचियों में उन लोगों के नाम शामिल करा रहे हैं जिनके नाम किन्ही कारणों से हटा दिए गए हैं। हम जल्द ही 'डोर टू डोर' और सोशल मीडिया अभियान शुरू करेंगे।
 
सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने युवा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर पूरी ताकत झोंकने को कहा।
 
श्रीनिवास का कहना है कि दूसरी सीटों पर भी संगठन के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में शामिल होंगे लेकिन इन 130 चिन्हित सीटों पर संगठन मुख्य रूप से ध्यान देगा। युवा कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए जो सीटें चिन्हित की हैं, उनमें बड़ी संख्या में ऐसी सीटें हैं, जो शहरी इलाकों में पड़ती हैं। मसलन उसने मुंबई में 20 सीटें चिन्हित की है, जहां वह चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेगी।
 
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी युवा कांग्रेस ने 100 से ज्यादा सीटों पर 'डोर टू डोर' प्रचार अभियान शुरू किया था, लेकिन इनमें से ज्यादातर सीटों पर पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख