kundali milan
✕

मेरी आस्था पर विपक्ष कैसे उठा सकता है अंगुली : योगी

Updated: गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (12:23 IST)
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी दिवाली के कार्यक्रमों को संतों का आयोजन बताते हुए गुरुवार को कहा कि उनकी आस्था पर विपक्ष कैसे अंगुली उठा सकता है।
     
योगी ने हनुमानगढ़ी और सुग्रीव किला के दर्शन करने के बाद कहा कि कल यहां आयोजित कार्यक्रमों का आयोजन संतों ने किया था। वह तो अपनी व्यक्तिगत आस्था के आधार पर उसमें शामिल हुए ये थे। विपक्ष या कोई अन्य उनकी आस्था पर सवाल कैसे उठा सकता है। 
      
उन्होंने कहा कि अयोध्या की अन्तराष्ट्रीय स्तर पर छवि और बेहतर बनानी है। पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना है। रामजन्मभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलनी ही चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कल के आयोजनों पर अनावश्यक अंगुली उठा रहे हैं। आयोजन संतों का था। संतों का सम्मान होना चाहिए और धार्मिक कार्यों में आस्था रखने वाले लोगों को उसमें शामिल होना चाहिए। अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए।
 
योगी ने रात्रि विश्राम यहीं किया था। सुबह ही वे हनुमानगढ़ी और सु्ग्रीव किला पहुंच गए थे। इससे पहले कल दीपोत्सव का ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ। राम का राज्याभिषेक हुआ और हेलीकॉप्टर को पुष्पक विमान बनाकर राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में सजे आकर्षक बालकों को फैजाबाद हवाई पट्टी से सरयू तट पर स्थित रामकथा पार्क लाकर त्रेता युग की याद ताजा करने की कोशिश की गई। मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान राम अनुज लक्ष्मण और सीताजी के साथ श्रीलंका से पुष्पक विमान के जरिए अयोध्या आए थे। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख