Daily Horoscope
✕

मुख्यमंत्री योगी के ड्राइवर आदित्य पर जुर्माना..!

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (18:06 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों स्वच्छता को लेकर कई बड़े अभियान चला रहे हैं। उनके इस अभियान में सभी सरकारी कर्मचारी अपने-अपने विभाग को स्वच्छ करने में जुटे हुए हैं। इसी के तहत सचिवालय परिसर को भी स्वच्छ रखने के लिए एक दस्ता भी सक्रिय है। 
 
दस्ता सचिवालय परिसर के अंदर एकाएक जांच पड़ताल करता है और जो भी व्यक्ति ड्यूटी के दौरान अगर पान मसाला खाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर जुर्माने का भी प्रावधान है। जुर्माना वसूलने की जिम्मेदारी भी इस दस्ते को दी गई है, लेकिन सचिवालय में उस समय हड़कंप मच गया जब इस दस्ते ने सचिवालय के अंदर तंबाकू खाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार चालक पकड़ लिया और सजा के तौर पर कार चालक पर जुर्माना लगा दिया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सचल दस्ते ने सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री योगी के कार चालक आदित्य प्रकाश को पान मसाला खाते पकड़ा था। इसको लेकर सचल दस्ते ने मुख्यमंत्री योगी की सफाई को लेकर शुरू की गई ईमानदार पहल को ध्यान में रखते हुए ड्राइवर पर 500 रुपए का जुर्माना ठोंक दिया। 
 
सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे सचिवालय परिसर को साफ-सुथरा बनाने में न सिर्फ मदद मिलेगी, बल्कि कर्मचारियों को तंबाकूजनित बीमारियों से बचाने में मदद भी मिलेगी। संघ भी इस अभियान में कारगार भूमिका निभाएगा। गौरतलब है कि योगी सरकार में ड्यूटी के दौरान पान मसाला और ध्रूमपान करने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। आदित्य प्रकाश राज्य संपत्ति विभाग के कर्मी ओपि और योगी आदित्यनाथ के वाहन चालक हैं।
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख