ganesh chaturthi
✕

अयोध्या में योगी की दिवाली, तैयारियां जोरों पर

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (16:48 IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में दिवाली मनाने के मद्देनजर राम नगरी में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस अवसर पर सरयू तटों पर करीब 1 लाख 70 हजार ‍दीये जगमगाएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ 18 अक्टूबर यानी कि छोटी दिवाली के पावन मौके पर राम नगरी अयोध्या में उपस्थित रहकर दिवाली मनाएंगे। इस अवसर पर राम नगरी अयोध्या को सजाने-संवारने के साथ-साथ राम की पैड़ी व सरयू नदी के घाटों पर एक साथ 1 लाख 70 हजार दीयों से जगमगाया भी जाएगा। इसके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने कि पूरी संभावना है।
 
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए श्रीराम के चरित्र की प्रस्तुति के साथ व हाथी एवं घोड़ों एवं बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसकी प्रस्तुति मनोरम होगी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी इस पावन मौके पर अयोध्या के चौमुखी विकास के लिए 134 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
 
इस संबंध में राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से जब पूछा गया कि राम-सीता कि मूर्ति कहां लगेगी तो उन्होंने कहा कि कहीं भी लगे हमें नहीं मालूम, जबकि राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी महंत सतेन्द्र दास का कहना है कि राम से अयोध्या है और अयोध्या से राम। जब तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता सारे आयोजन बेकार हैं।
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख