Hanuman Chalisa

योगी आदित्यनाथ के इस फैसले ने उड़ाई अधिकारियों की नींद

Updated: गुरुवार, 23 मार्च 2017 (17:38 IST)
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी गोरखनाथ मंदिर की तरह ही लखनऊ स्थित आवास में भी बिना एयरकंडीशनर वाले कमरे में तख्त पर ही सोएंगे। गोरक्षपीठ प्रबंधन से जुडे लोगों ने यहां बताया कि महंत योगी आदित्यनाथ अपने सादगी के लिए जाने जाते हैं और वे गोरखनाथ मंदिर में बिना एसी चलाए सोते थे। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं होगा और लखनऊ में स्थित आवास पर अब मुख्यमंत्री बिना एसी चलाए कमरे में तख्त पर ही सोएंगे। आदित्यनाथ के इस फैसले से अधिकारियों की नींद उड़ गई है।
यह भी पढ़ें :  मोदी को इस मामले में टक्कर देते हैं योगी आदित्यनाथ 
 
 
गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में उनके रहने की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से जुडे कई अन्य सामान गोरखनाथ मंदिर से भेजे जा रहे हैं।
चार से पांच घंटे ही नींद लेने वाले योगी आदित्यनाथ बाकी समय में अपने काम में जुटे रहना पसंद करते हैं। वे सुबह से लेकर रात तक देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहते हैं और तड़के सुबह उठने की उनकी पुरानी आदत है। योग, व्यायाम और चहल-कदमी जैसी क्रिया भी उनकी दिनचर्या में शामिल है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपनी गोरखनाथ मंदिर वाली व्यवस्था अपने सरकारी आवास में भी करा रहे हैं।
 
तीन दिन पहले हुआ पूजन गोरक्षपीठ से तीन दिन पहले मंदिर से लखनऊ गए पुरोहितों ने मुख्यमंत्री आवास में पूजा-पाठ करने के बाद कलश स्थापित किया था। गोरखनाथ मंदिर में स्थित गो सेवा में मुख्य रूप से लगे मोहम्मद मान और सुरेन्द्र ने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। 
 
गायों का निर्णय करेंगे योगी आदित्यनाथ : आदित्यनाथ धार्मिक और एवं राजनीतिक कार्यों में व्यस्तता के बावजूद गो सेवा पर भी भरपूर ध्यान देते हैं, इसलिए गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पल रही कुछ गायों को अब मुख्यमंत्री अपने पास लखनऊ भी ले जा सकते हैं। हालांकि गायों को यहां से ले जाने का निर्णय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ करेंगे कि कौन-सी गायें लखनऊ जानी हैं। उन्होंने बताया कि योगी भोर में उठने के बाद पहले की तरह पूजा-पाठ कर गो सेवा करते हैं।
 
गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में प्रतिदिन सेवा करना और गायों-बछड़ों को दाना खिलाना योगी आदित्यनाथ के दिनचर्या का हिस्सा है। लंबे समय से वे गोशाला में रह रही गायों से इतना घुल मिल गए कि वे उनकी आहट पहचान लेती हैं। वे वहां बछड़े-बछिया के साथ भी समय देते हैं उन्हें सहलाते एवं दुलराते हैं। (वार्ता)
Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में पहुंचे CM धामी, बोले- 'सेवा सबसे बड़ा धर्म'

यूपी में माताओं, बहनों और बेटियों को 2 दिन फ्री बस यात्रा, साथ में एक सहयोगी भी मुफ्त, रक्षाबंधन पर CM योगी का बड़ा तोहफा

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की नीति बनेगी

ट्रंप को झटका, 75 देशों पर वीजा प्रतिबंध के फैसले पर रोक

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

अगला लेख