Daily Horoscope
✕

योग दिवस के लिए यूजीसी के निर्देशों पर बवाल

Updated: बुधवार, 18 मई 2016 (08:28 IST)
नई दिल्ली। यूजीसी के एक दिशानिर्देश को लेकर गतिरोध पैदा हो गया जिसमें इसने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कहा है कि आयुष मंत्रालय के योग प्रोटोकॉल का पालन करें। इसमें कहा गया है कि 21 जून को योग दिवस समारोहों के दौरान ओम और संस्कृत के कुछ श्लोकों के उच्चारण के साथ शुरू होगा।
 
कांग्रेस ने जहां भाजपा नीत सरकार की असंवेदनशील होने के लिए आलोचना की और कहा कि प्राचीन भारत का विषय योग भगवा दल का नहीं है वहीं जद यू ने इसे भारतीय जनमानस पर सांप्रदायिक एजेंडा को थोपने का एक और प्रयास करार दिया।
 
कांग्रेस प्रवक्ता पीसी चाको ने कहा कि योग प्राचीन भारत की महान शिक्षा है। यह भाजपा का नहीं है। इसे लोगों के अभ्यास के लिए ज्यादा स्वीकार्य प्रणाली बनाया जाना चाहिए..संभवत: यह सरकार इन संवेदनशील पहलुओं से नावाकिफ है।
 
जद यू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जनमानस पर सांप्रदायिक एजेंडा को थोपने का यह एक और प्रयास है। हम इसके खिलाफ हैं। आप किसी मुस्लिम, सिख, ईसाई से ओम कहने के लिए कैसे कह सकते हैं?
 
उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं और मुझे कोई समस्या नहीं है लेकिन आप दूसरे धर्म के लोगों से कैसे कहेंगे। यह फिर सांप्रदायिकता है..आरएसएस का विभाजनकारी एजेंडा है। हम इसकी निंदा करते हैं।
 
पिछले हफ्ते विश्वविद्यालयों को जारी पत्र में यूजीसी के सचिव जसपाल एस संधू ने कुलपतियों से योग दिवस मनाने के लिए अपने विश्वविद्यालयों और संबंधित निकायों में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहने को कहा है।
 
यूजीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने अपने पत्र में कहा है कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए कार्य योजना बनाएं और योग दिवस समारोहों में अपने विश्वविद्यालय के काफी संख्या में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करें। पत्र के साथ आयुष मंत्रालय का योग करने के लिए 45 मिनट का प्रोटोकॉल भी जोड़ा गया है। (भाषा) 
 
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख