dharma sangrah

जापानी 'बाबा वेंगा' की भविष्यवाणी से क्यों दहशत में दुनिया, क्यों कर रहे हैं लोग जापान की ट्रिप कैंसल

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 20 मई 2025 (17:46 IST)
year 2025 prediction: इंसान हमेशा से भविष्य को जानने का उत्सुक रहा है। यही वजह है कि सदियों से भविष्यवाणियां और उन्हें करने वाले लोग कौतूहल का विषय रहे हैं। बुल्गारिया की बाबा वेंगा को तो दुनिया जानती है, जिनकी कई भविष्यवाणियां सच होने का दावा किया जाता है। लेकिन अब 'जापान की बाबा वेंगा' कही जाने वाली एक कलाकार की भविष्यवाणी ने दुनिया भर में दहशत फैला दी है, और लोग जापान की यात्राएं रद्द करने लगे हैं। आखिर कौन हैं ये जापानी भविष्यवक्ता, और क्या है उनकी वो डरावनी चेतावनी, आइये जानते हैं :

कौन हैं रयो तातसुकी?
जापानी कलाकार रयो तातसुकी (Ryo Tatsuki) का नाम इन दिनों काफी चर्चा में हैं। तातसुकी की भविष्यवाणियां बाबा वेंगा से मिलती-जुलती बताई जाती हैं। 1999 में अपनी किताब 'द फ्यूचर आई सॉ' (The Future I Saw) के माध्यम से रयो तातसुकी पहली बार वैश्विक चर्चा में आईं थीं। इस किताब में उन्होंने दुनिया के कुछ हिस्सों, जिनमें खासकर जापान के संबंध में कई हैरान कर देने वाली भविष्यवाणियां की हैं।  इन भविष्यवानियों में से कुछ के सच होने का दावा भी किया जाता है।

ALSO READ: बाबा वेंगा की साइलेंट किलर वाली भविष्यवाणी हुई सच! जानिए कैसा रहेगा वर्ष 2025
 
क्या है जुलाई 2025 की वो भयावह भविष्यवाणी
रयो तातसुकी ने अब एक ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने जापान सहित दुनिया भर के लोगों को दहशत में डाल दिया है। रयो  ने अपनी भविष्यवाणी में दावा किया है कि जुलाई 2025 में एक विनाशकारी प्राकृतिक घटना घटने वाली है। इस भविष्यवाणी के मुताबिक, जुलाई 2025  में जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र में एक बड़ी दरार बनेगी। जिसके कारण एक विनाशकारी सुनामी आएगी। तातसुकी ने दावा किया है कि यह सुनामी 2011 की विनाशकारी तोहोकू सुनामी से तीन गुना ऊंची होगी। इतना ही नहीं, तातसुकी ने जापान के समुद्र के उबलने की भी बात कही है। जिसका अर्थ पानी के नीचे ज्वालामुखी विस्फोट या एक बड़े भूकंप माना जा रहा है, जिसके कारण समुद्री जल का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है।

भविष्यवाणी के कारण लोग कर रहे हैं जापान यात्राएं रद्द
इस भविष्यवाणी का असर अब जापान के पर्यटन उद्योग पर भी दिखने लगा है। रयो तातसुकी की इस चेतावनी के कारण जापान आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आने लगी है। लोग, खासकर जुलाई 2025 के आसपास की अपनी बुकिंग रद्द कर रहे हैं। हांगकांग की एक प्रमुख ट्रैवल एजेंसी WWPKG के अनुसार, ईस्टर की छुट्टियों के दौरान जापान की बुकिंग में 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। एजेंसी ने यह भी अनुमान लगाया है कि यह गिरावट आगे भी जारी रह सकती है। रयो तातसुकी की यह नई भविष्यवाणी क्या सच होगी या यह सिर्फ एक डरावनी कल्पना साबित होगी, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना तो तय है कि जुलाई 2025 पर दुनिया भर की नजरें टिकी रहेंगी।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख