biodatamaker

'वर्क फ्रॉम होम' को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, जानिए क्या होगा असर

Updated: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (13:02 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम के लिए नियमों में जो विशेष छूट दी गई थी, उसे आईटी, बीपीओ क्षेत्र में अब स्थायी रूप से लागू कर दिया गया है। सरकार ने इस संबंध में नई गाइडलाइंस भी जारी की है। जानिए क्या होगा आप पर असर...
 
सरकार के इस फैसले से बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO), आईटी आधारित सेवाओं (ITeS) वाली कंपनियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' आसान हो जाएगा।
 
नए नियम से इन कंपनियों के लिए घर से काम करने (Work from Home) और कहीं से भी काम (Work from anywhere) के लिए अनुकूल माहौल बनेगा। कंपनियों के लिए समय-समय पर रिपोर्टिंग और अन्य प्रतिबद्धताओं को समाप्त कर दिया गया है। इससे उद्योग को मजबूती मिलेगी।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा, 'केंद्र सरकार देश में विकास और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार ने बीपीओ उद्योग और आईटी-सक्षम सेवाओं के लिए सरलीकृत दिशानिर्देशों की घोषणा की है।'
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भारत का आईटी क्षेत्र हमारा गौरव है. इस क्षेत्र की ताकत को पूरी दुनिया मानती हैं। हम भारत में वृद्धि और नवप्रवर्तन के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध हैं। इस फैसले से विशेष रूप से देश की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।'
 
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख