गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Woman gives birth to child in Plane
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (21:17 IST)

महिला ने विमान में दिया बच्ची को जन्म

Woman
मुंबई। अबुधाबी से जकार्ता जा रही एतिहाद एयरवेज की एक उड़ान में सवार इंडोनेशियाई महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद एयरबस ए330 विमान का मार्ग परिवर्तन कर उसे मुंबई ले आया गया। 
 
मुंबई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बुधवार सुबह जब यह विमान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 40 मिनट की दूरी पर था तभी महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
 
प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि 24 अक्टूबर को अबुधाबी से जकार्ता जा रही एतिहाद की उड़ान ईवाई 474 में यात्रा कर रही इंडोनेशियार्इ मूल की गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा होने के बाद इसका मार्ग परवर्तित कर इसे मुंबई भेजा गया। 
 
बयान में बताया गया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चिकित्सकीय टीम को तैयार रखा था और विमान के उतरने के बाद महिला को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। यात्री को चिकित्सकीय जांच के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)