dharma sangrah
✕

खुशखबर, बिना डॉक्यूमेंट्स जमा किए PF खाते से निकाल सकते हैं 1 लाख रुपए, जानिए प्रक्रिया...

Updated: शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (12:28 IST)
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने अंशधारकों के लिए बड़ी सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत कोई भी सदस्य जरूरत पड़ने पर बिना कोई दस्तावेज जमा किए अपने पीएफ अकाउंट से 1 लाख रुपए तक निकाल सकता है।
 
ईपीएफओ ने यह सुविधा नौकरीपेशा लोगों को मेडिकल एडवांस क्लेम के तहत दी जा रही है। इसके तहत मात्र 1 घंटे में 1 लाख रुपए तक की रकम निकाली जा सकती है। हालांकि पैसा निकालने वालों को यह बताना होगा कि इसे कहां खर्च किया जाएगा।
 
संगठन ने कहा कि जानलेवा बीमारी होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए तत्काल 1 लाख रुपए की जरूरत है तो वह पीएफ अकाउंट होल्डर इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।
 
क्या है पैसा निकालने की प्रक्रिया : 
- क्लेम लेने के लिए आपको https://www.unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/ पर जाना होगा
- वेबसाइट पर लॉगइन करें।
- ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं
- क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी)
- अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और सत्यापित करें
- Proceed for Online Claim पर क्लिक करें
- ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें (Form 31)
- पैसा क्यों चाहिए कारण का चुनाव करें। अपेक्षित राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें और अपना पता दर्ज करें
- Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP लिखें
- OTP दर्ज करते ही आपका क्लेम फाइनल हो जाएगा और 1 घंटे में आपके अकाउंट में पैसा आ जाएगा।
जिन लोगों ने पीएफ अकांउट में आधार डिटेल्‍स अपडेट नहीं है, उन्‍हें ईपीएफ से जुड़ा कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। ऐसे कर्मचारियों को 1 सितंबर तक अपने पीएफ अकाउंट से आधार को लिंक जरूर करवा लेना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में न तो ब्‍याज क्रेडिट किया जाएगा और न ही वे विड्रॉल क्‍लेम कर सकेंगे।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख