dharma sangrah
✕

क्या UPI ट्रांजेक्शन पर लगेगा अतिरिक्त चार्ज? NPCI ने दिया स्पष्टीकरण

Updated: बुधवार, 29 मार्च 2023 (15:57 IST)
नई दिल्ली। क्या UPI से 2000 रुपए के ऊपर के ट्रांजेक्शन अतिरिक्त चार्ज लगेगा? दअरसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्‍विटर पर UPIcharges ट्रेंड हो रहा है। इसके मुताबिक 2000 से ऊपर यूपीआई के जरिए किए गए पेमेंट पर 1.1 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज देना होगा। हालांकि इस सूचना का हकीकत से कोई लेना देना नहीं है। 
 
इस जानकारी के वायरल होने के बाद नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ट्विटर पर अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए सूचना दी कि UPI पूरी तरह से निशुल्क, तेज और सिक्योर है। हर महीने करीब 8 अरब UPI ट्रांजेक्शंस उपभोक्तोओं एवं व्यापारियों के लिए फ्री किए जाते हैं। 
<

NPCI Press Release: UPI is free, fast, secure and seamless
Every month, over 8 billion transactions are processed free for customers and merchants using bank-accounts@EconomicTimes @FinancialXpress @businessline @bsindia @livemint @moneycontrolcom @timesofindia @dilipasbe pic.twitter.com/VpsdUt5u7U

— NPCI (@NPCI_NPCI) March 29, 2023 >
इतना ही नहीं अपनी ट्विटर पोस्ट के जरिए NPCI ने जानकारी को बिना पुष्टि के प्रकाशित/प्रसारित करने के लिए विभिन्न मीडिया संस्थानों को टैग किया है। इन मीडिया संस्थानों ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
 
ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने भी ट्वीट कर कहा कि बैंक अकाउंट्स और वॉलेट द्वारा ट्रांजेक्शन पूरी तरह निशुल्क हैं। कृपया इन अफवाहों पर भरोसा न करें।  
<

UPI payments from Bank account or Wallets are totally free ! #UPIcharges are NIL for consumers. Do not fall for malicious rumours. https://t.co/0JpFBqZQ6i

— Vijay Shekhar Sharma (@vijayshekhar) March 29, 2023 >
इन पर लागू होगा चार्ज : हालांकि NPCI ने इंटरचेंज चार्ज तय किया है, लेकिन यह आम आदमी पर लागू नहीं होगा। यह मर्चेंट कैटेगरी पर लागू होगा। यह 0.5 फीसदी से 1.1 प्रतिशत तक होगा। NPCI के मुताबिक ईंधन, शिक्षा, कृषि और यूटिलिटी पेमेंट पर 0.5 फीसदी से 0.7 फीसदी तक इंटरचार्ज देना पड़ेगा। इसके अलावा फूड शॉप, स्‍पेशल रिटेल आउटलेट पर सबसे ज्‍यादा 1.1 फीसदी का इंटरचेंज देना पड़ेगा।
 
क्या है पूरा मामला : ट्‍विटर पर UPIcharges ट्रेंड हो रहा है। इसके मुताबिक UPI से 2000 रुपए के ऊपर के ट्रांजेक्शन पर 1.1 प्रतिशत का चार्ज लगाया जाएगा। हालांकि NPCI के ट्वीट के बाद अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि इस तरह के भुगतान पर किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। 
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा