Hanuman Chalisa

कांग्रेस से मोहभंग, क्या भाजपा में जाएंगे हार्दिक पटेल?

सोमवार, 25 अप्रैल 2022 (14:22 IST)
नई दिल्ली। इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। भाजपा दिग्गज पटेल नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 
 
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से हार्दिक कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं भाजपा की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि पाटीदार आंदोलन के समय यही हार्दिक खुलकर भाजपा सरकारों और उनकी नीतियों का विरोध कर रहे थे। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वर्तमान में वे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। 
 
हाल के घटनाक्रमों पर नजर डालें तो लगता है कि हार्दिक का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। उन्होंने हाल ही में यह आरोप भी  लगाया कि उनकी शिकायतों पर आलाकमान की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। हार्दिक सार्वजनिक रूप से कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। पिछले दिनों तो उन्होंने यहां तक कह दिया था कि उनके विकल्प खुले हुए हैं।
  
हार्दिक के भाजपा में जाने की अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं क्योंकि वे व्हाट्‍स डीपी में भगवा शॉल में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी डीपी से कांग्रेस का पंजा गायब है। वहीं ट्‍विटर पर उन्होंने खुद को देशभक्त, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता बताया है। यहां उन्होंने खुद को गुजरात कांग्रेस का वर्किंग प्रेसीडेंट भी बताया है। उनकी व्हाट्‍सऐप डीपी के बाद ही ही यह कयास तेज हो गए हैं कि हार्दिक भाजपा में जा सकते हैं।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

LIVE: स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल

Gujarat TAT-HS Exam Date: उच्चतर माध्यमिक शिक्षक बनने का इंतजार खत्म, 2 अगस्त को होगी परीक्षा; जल्द आएंगे एडमिट कार्ड

दतिया में बीजेपी ने क्यों काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, टियर गैस का प्रयोग

PM मोदी बोले- 9 महीने में हुआ भारत-न्यूजीलैंड FTA, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

अगला लेख