dharma sangrah
✕

इस्तीफे के बाद बंगला खाली करने पहुंचे, क्यों इतनी जल्दी में हैं जगदीप धनखड़?

Updated: गुरुवार, 24 जुलाई 2025 (08:47 IST)
Jagdeep Dhankhar news : उपराष्‍ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ अपना सरकारी आवास भी खाली करने पहुंच गए। उन्होंने अपना सामान भी पैक करना शुरू कर दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि उन्हें अपना बंगला खाली करने की इतनी जल्दी क्यों हैं? ALSO READ: Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास
 
धनखड़ पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते सरकारी बंगले के हकदार हैं। वह लगभग 15 महीने तक उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रहे। इस बंगले का निर्माण सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत किया गया था। पूर्व उपराष्‍ट्रपति होने के नाते वे 15 माह और इस बंगले में रह सकते थे, इसके बाद भी वे टाइप 8 बंगले के हकदार हैं जो वरिष्‍ठ मंत्रियों को मिलता है। यह भी स्पष्‍ट नहीं है कि वे बंगला खाली कर कहां जाएंगे।
 
इस बीच उपसभापति हरिवंश ने राज्यसभा की जिम्मेदारी संभाल ली है। इधर विपक्ष का मानना है कि इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से नहीं हुआ है और इसके पीछे कुछ और गहरे कारण है। कई विपक्षी नेताओं ने जगदीप धनखड़ की सम्मानजनक विदाई की मांग की है। 
 
इस बीच, केंद्र सरकार की मीडिया शाखा पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने उन दावों को खारिज कर दिया कि उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास को सील कर दिया गया है और धनखड़ से इसे खाली करने के लिए कहा गया है।
 
 
उल्लेखनीय है कि धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोमवार को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके अचानक इस्तीफा देने से सभी हैरान रह गए। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

अगला लेख