biodatamaker
✕

पीएम मोदी से क्यों खुश हैं चिराग पासवान, जानिए वजह

Updated: शनिवार, 18 नवंबर 2023 (08:51 IST)
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान इन दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत पर उनके दावे का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समर्थन किया है।
 
चिराग ने अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के रामविलास पासवान का असली उत्तराधिकारी होने के दावे के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'लोकसभा चुनाव में किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा, यह फैसला राजग को संयुक्त रूप से लेना है, लेकिन मेरे पिता की विरासत पर मेरे दावे का समर्थन प्रधानमंत्री पहले ही कर चुके हैं, जो गठबंधन में सबसे बड़े नेता हैं।'
 
उन्होंने 28 नवंबर को प्रस्तावित पारस की रैली के बारे में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए यह कहा। इस रैली को पारस द्वारा शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। पारस हाजीपुर से मौजूदा सांसद हैं और चिराग द्वारा अपनी मां के लिए सीट मांगने से नाराज हैं।
 
पासवान ने कहा कि इसके अलावा, जब प्रधानमंत्री ने हाल में तेलंगाना की एक रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मेरे पिता के प्रति दुर्व्यवहार के लिए फटकार लगाई, तो उन्होंने मेरा नाम लिया, न कि अपने मंत्रिमंडल के किसी सदस्य का।
 
उन्होंने कहा कि उनके पिता को मरणोपरांत दिए गए पद्म भूषण पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए केंद्र द्वारा उन्हें आमंत्रित किया गया था, न कि उनके चाचा को।
 
दिवंगत पासवान द्वारा स्थापित लोजपा उनके निधन के कुछ महीनों बाद 2021 में उस समय विभाजित हो गई थी, जब पारस ने पार्टी के अन्य सांसदों के समर्थन से चिराग के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।
 
पासवान ने अपने धुर विरोधी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर केंद्र को ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में उस बंगले से बेदखल कर दिया गया, जिस पर उनके दिवंगत पिता का दशकों से कब्जा था।

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख