dharma sangrah
✕

कौन हैं अरुण योगीराज, जो भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाकर आए चर्चा में?

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (18:00 IST)
Photo: twitter (x)
Ayodhya Ram mandir: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रतिमा का चयन हो गया है। यह प्रतिमा देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज अरुण द्वारा बनाई गई है। उनकी बनाई यही प्रतिमा अयोध्‍या में भगवान श्रीराम के मंदिर में स्थापित होगी।

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्‍या में राम मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्‍ठा सामरोह आयोजित किया जाएगा। गर्भ गृह में मैसूर के अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) की बनाई 51 इंच की प्रतिमा गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी। इसकी आधिकारिक घोषणा 5 जनवरी को श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय करेंगे।

बता दें कि प्रतिमा बनाने का काम तीन मूर्तिकारों को दिया गया था। ये तीनों मूर्तिकार अलग-अलग जगहों पर प्रतिमा का निर्माण कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि 'जहां राम हैं, वहीं हनुमान हैं।

कौन हैं अरुण योगीराज : अरुण योगीराज कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी से MBA किया है। वे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज के बेटे हैं। उनका पांच पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का काम है। उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की 30 फ़ीट ऊंची प्रतिमा बनाई है। नेताजी की ये प्रतिमा अमर जवान ज्योति पर मौजूद है। केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा बनाई है। आदि शंकराचार्य की ये प्रतिमा 12 फ़ीट ऊंची है। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमा का भी निर्माण किया था।

घर-घर अक्षत निमंत्रण : उधर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी देने के लिए आज से घर-घर अक्षत निमंत्रण देने का काम शुरू हुआ है। ये अभियान VHP ने पूरे देशभर में शुरू किया। महाराष्ट्र में भी ‘सबके राम’ से इस अभियान की शुरुआत हुई। ये अभियान अगले 15 दिन तक चलेगा। क्या आम और क्या खास हर समाज को निमंत्रण दिया जा रहा है। बता दें कि पीएम मोदी ने भी कुछ दिनों पहले लोगों से अपील की थी कि वे 22 जनवरी को राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के दिन दीपावली के रूप में अपने घरों में विशेष दीये जलाएं।
Edited by navin rangiyal

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

अगला लेख