Hanuman Chalisa
✕

छठ पूजा से पहले यमुना में दिखे सफेद झाग, गरमाई दिल्ली की राजनीति

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (10:54 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में छठ पूजा से पहले यमुना नदी में सफेद झाग दिखाई दिए। इस पर दिल्ली की राजनीति गरमा गई। भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर बड़ा हमला किया है। हालांकि, यमुना में छठ पूजा की इजाजत नहीं दी गई है।
 
दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा‍ कि आज तक हम वायु प्रदूषण को लेकर चिंतित हैं पर आज यमुना में फैले झागों ने छठ पर्व की तैयारी में लगे दिल्ली में बसे पूर्वांचली प्रवासियों को विचलित किया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय एक इवेंट मैनेजर से ज्यादा कुछ नहीं हैं, जिनका एकमात्र योगदान यह है कि वह एक नई घोषणा करने के लिए हर दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं लेकिन प्रदूषण के खिलाफ उनका जमीनी प्रदर्शन शून्य है।
 
उन्होंने कहा कि गोपाल राय समझ लें कि भाजपा उनसे पर्यावरण मंत्री के रूप में उनकी विफलताओं के बारे में सवाल पूछती रहेगी और आज हम उनसे यह पूछते हैं कि क्या 1483 वर्ग किलोमीटर में फैली दिल्ली में धूल प्रदूषण से लड़ने के लिए 70 एंटी स्मॉग गन पर्याप्त हैं? 
 
दिल्ली में प्रदूषण का हाल : दिल्ली में बुधवार को सुबह आठ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 392 दर्ज किया गया। शहर में हर रोज शाम को चार बजे रिकॉर्ड किया जाने वाला 24 घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार को 397, सोमवार को 358 और रविवार को 218 था।
 
आईटीओ (एक्यूआई 427), आरके पुरम (422), पंजाबी बाग (432), इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (404), द्वारका (416), पटपड़गंज (417), सोनिया विहार (413), रोहिणी (421), नेहरू नगर (434) और आनंद विहार (430) सहित शहर के कई स्थानों पर बुधवार को वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी (एक्यूआई 400 से ऊपर) में प्रवेश कर गया।
 
पड़ोसी गाजियाबाद (एक्यूआई 362), गुरुग्राम (322), ग्रेटर नोएडा (312), नोएडा (364) और फरीदाबाद (369) में भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख