sundarkand

रजनीकांत नहीं कर पाए यह काम, आखिर कौन सी बीमारी ने हरा दिया थलाईवा को...

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (14:53 IST)
चेन्नई। कुछ समय पहले की ही तो बात है जब रजनीकांत ने कहा था कि वे राजनीति के मंच पर भी अपने प्रशंसकों को जलवे दिखाएंगे। इसी के चलते उन्होंने 31 दिसंबर को नई पार्टी बनाने की भी घोषणा की थी, लेकिन ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपने पांव पीछे खींच लिए। यानी रजनीकांत अब राजनीति में नहीं आएंगे। 

ALSO READ: राजनीति में एंट्री नहीं करेंगे रजनीकांत, जानिए वजह
मैं असमर्थ हूं... : आखिर रजनीकांत ने अपना फैसला क्यों बदल लिया? अपने खास अंदाज और एक्शन के लिए मशहूर तथा फिल्मी पर्दे पर असंभव को संभव बनाने वाले रजनीकांत आखिर क्यों अपनी ही घोषणा से पीछे हट रहे हैं? क्या उनकी कोई राजनीतिक मजबूरी है या फिर कोई ऐसी शारीरिक समस्या है, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
 
रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों से कहा है- मैं अफसोस के साथ सूचित कर रहा हूं कि राजनीति में प्रवेश करने और राजनीतिक पार्टी का गठन करने में मैं असमर्थ हूं। रजनीकांत के मुताबिक उन्होंने कोरोना महामारी के चलते यह फैसला लिया है। तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कुछ समय राज्य के दौरे के समय गृहमंत्री अमित शाह ने भी रजनी से मुलाकात की थी। 
 
डॉक्टरों की सलाह : राजनीतिक गलियारों में रजनी के इस फैसले को लेकर कुछ अलग ही कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि डॉक्टरों ने दक्षिण के सुपर सितारे को सलाह दी है कि उन्हें आराम की जरूरत है। उन्हें सलाह दी गई है कि यदि ट्रांसप्लांट की गई किडनी को बचाना है तो उन्हें आराम करना ही होगा। ऐसे में यदि रजनी राजनीति में कदम रखते हैं तो स्वाभाविक रूप से आराम नहीं कर पाएंगे, जिसका उनके स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। 
 
प्रशंसकों से माफी मांगी : उन्होंने राजनीति में कदम नहीं रखने के अपने फैसले से निराश होने सैकड़ों प्रशंसकों और लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि यह निर्णय लेते समय वह जिस दर्द का अनुभव कर रहे हैं, उसे केवल वह ही महसूस कर सकते हैं। रजनीकांत ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए शूटिंग रोक दी गई। उन्होंने कहा कि वह अपने इस कदम को ईश्वर की चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख