dharma sangrah
✕

जब Mohammed Shami को दी गई थीं गालियां, राहुल गांधी सपोर्ट में थे, ट्विटर पर क्यों छिड़ी ये बहस?

Updated: गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (10:27 IST)
Mohammed Shami : सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। इस चर्चा में भारत के बॉलर मोहम्मद शमी की जमकर तारीफें हो रही हैं। इस बीच ट्विटर पर एक नई बहस छिड़ गई है।
<

आज से कुछ सालों पहले जब हिन्दू-मुस्लिम की भांग पीकर भक्त Mohd Shami को गालियां दे रहे थे,

तब Shami के साथ सिर्फ @RahulGandhi खड़े थे। https://t.co/3gh7cwf8eB

— Srinivas BV (@srinivasiyc) November 15, 2023 >दरअसल, सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी के समर्थन में हजारों पोस्ट हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने उस वक्त की याद दिलाई है जब 2021 के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के बाद लोगों ने मोहम्मद शमी को ट्रोल किया था। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर श्रीनिवास ने कहा, 'तब केवल राहुल गांधी ही शमी के साथ खड़े थे जब लोग हिंदू-मुस्लिम का ड्रग लेने वालों ने मोहम्मद शमी के खिलाफ मोर्चा खोला था'

उन्होंने राहुल गांधी के 2021 के ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा था, 'मोहम्मद शमी हम सब आपके साथ हैं। ये लोग नफरत से भरे हुए हैं, क्योंकि कोई उन्हें प्यार नहीं देता। उन्हे माफ कर दिजिए'

बता दें कि बुधवार को विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के सात विकेट लेकर इतिहास रचने के बाद मोहम्मद शमी का समर्थन करने वाला राहुल गांधी का 2021 का ट्वीट वायरल है।

वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 70 रनों से हरा दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 398 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके देने के बाद मोहम्मद शमी 7 विकेट लिए जिससे भारत की जीत सुनिश्चित हुई।

राहुल गांधी ने लिखा, 'मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी! उनके लगातार मैच जीतने वाले प्रदर्शन ने उन्हें इस विश्व कप में एक जबरदस्त खिलाड़ी बना दिया है' 
Edited by navin rangiyal

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख