ramcharitmanas
✕

सोशल मीड‍िया यूजर्स सावधान, गलती की तो 24 घंटे में बंद हो जाएगा अकाउंट

Updated: शुक्रवार, 25 जून 2021 (14:39 IST)
दुनियाभर में फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स के मामले बढ़ रहे हैं। WhatsApp, Facebook, Twitter, Instagram और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर कई फेक अकाउंट एक्टिव हैं। अपने अकाउंट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

सरकार ऐसे फेक अकाउंट्स पर नए आईटी रूल्स के तहत लगाम लगाने की कोशिश कर रही हैं। भारत सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों को कहा है कि फेक अकाउंट्स को लेकर नोटिस मिलने पर 24 घंटे के अन्दर वो अकाउंट डिलीट कर दिया जाए।

भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम्स के लिए नए आईटी रूल्स को मानना अनिवार्य कर दिया है। सभी प्लेटफॉर्म के पास शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। अगर कोई व्यक्ति किसी की सेलेब्रिटी जैसे की खिलाड़ी, मूवी एक्टर्स, फीमेल सेलेब्रिटी, नेता आदि की नकली प्रोफाइल बनाकर उसमें उनकी फोटोज, स्टोरीज का इस्तेमाल कर अपने फॉलोवर्स बढ़ाना चाहेगा तो उसके अकाउंट को 24 घंटो के अंदर डिलीट कर दिया जाए। नकली प्रोफाइल बनाने के पीछे कारण अलग-अलग हो सकते हैं।


अगर कोई यूजर किसी दूसरे के नाम से फेक अकाउंट बनाता है तो ये खबर उसके लिए खतरे की घंटी है। फेक अकाउंट कई कारणों से बनाए जाते हैं इनमें कुछ अकाउंट क्राइम बढ़ाने की बनाएं जाते हैं। ऐसे अकाउंट के कंप्लेंट्स आते ही इसे 24 घंटे के अंदर हटा दिया जाएगा। कुछ लोगों के लिए नकली प्रोफाइल बनाना एक मजेदार चीज हो सकती है, लेकिन ये क़ानूनी रूप से गलत है। अगर आप अपना अकाउंट सेफ रखना चाहते हैं तो सोशल मीडिया को सावधानी से यूज करें।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख