Hanuman Chalisa
✕

Weather Update : कोलकाता से मराठवाड़ा तक बारिश का कहर, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Updated: बुधवार, 24 सितम्बर 2025 (11:51 IST)
Weather Update News : देश के अलग-अलग हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, हालांकि अभी भी कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। कोलकाता में भारी बारिश के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 9 की मौत बिजली का करंट लगने से हुई। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पिछले 4 दिनों से जारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 4 दिनों में भीषण बारिश में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। धाराशिव में 159 गांव प्रभावित हुए और 186 पशु मारे गए। हजारों हेक्टेयर खेत में लगी फसलें बर्बाद हो गईं। वहीं दिल्ली एनसीआर में 2 दिनों से धूप इतनी ज्यादा तेज हो रही है कि पारा बढ़ता ही जा रहा है।

खबरों के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, हालांकि अभी भी कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर में 2 दिनों से धूप इतनी ज्यादा तेज हो रही है कि पारा बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली की तरह राजस्थान में भी भयंकर गर्मी पड़ने लगी है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में अच्छी-खासी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और उत्तर बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में 2 दिन में मानसून की विदाई, हैदराबाद पानी पानी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में गर्मी : उत्तर प्रदेश में इस समय लोग गर्मी का सामना कर रहे हैं, हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। आज बिहार का मौसम मिलजुला रहने वाला है। कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कहीं-कहीं धूप भी देखने को मिल सकती है।

आज कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा में 26 तारीख तक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 26 और 27 सितंबर को भारी से बहुत भारी हो सकती है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, बागेश्वर, देहरादून, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में अगले 3 दिन तक तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

कोलकाता में भारी बारिश : कोलकाता में भारी बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को मूसलाधार बारिश से हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई। 90 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं और करीब 90 उड़ानों में काफी देरी हुई। बारिश की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। दुर्गा पूजा पर भी बारिश का असर साफ नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
ALSO READ: Weather Update : मप्र समेत इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, कब होगी मानसून की विदाई?
मराठवाड़ा 4 दिनों में भीषण बारिश : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 4 दिनों में भीषण बारिश में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, कई गांव जलमग्न हो गए, मकान क्षतिग्रस्त हो गए और हजारों हेक्टेयर खेत में लगी फसलें बर्बाद हो गईं। अभूतपूर्व बारिश के कारण मराठवाड़ा क्षेत्र के बांधों में पानी भर गया है और उनसे लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।
ALSO READ: Weather Update : मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश जारी, बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम
राज्य मंत्रिमंडल ने मुंबई में एक बैठक में स्थिति की समीक्षा की जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों और अन्य प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है। मध्यप्रदेश से अभी मानसून की विदाई की संभावना कम है। आज एमपी के 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार भी अक्टूबर में ही मानसून की विदाई की उम्मीद है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख