ramcharitmanas

Weather Update : चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (10:50 IST)
नई दिल्ली। Weather Forecast Updates : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद लोगों को लू से राहत मिली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज देश के कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की कोई आशंका नहीं है। पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के कारण लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कई जगह आज गरज के साथ छींटे पड़ने या बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की कोई आशंका नहीं है। पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के कारण लोगों को भयंकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

अगले कुछ दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि अगले 4 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में बारिश होने की संभावना है।

केरल और माहे में 24 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में और 26 और 27 अप्रैल को गुजरात में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिम राजस्थान को छोड़कर पूरे इलाके में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में बारिश होने के आसार है। बिहार में भी बारिश की वजह से लोगों को गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है।उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल मंडल, कुमाऊ मंडल,बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख