Hanuman Chalisa

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में पारा 42.4 डिग्री तक चढ़ा, पिछले 5 साल में रहा अप्रैल का सबसे गर्म दिन

शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (21:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाओं का प्रकोप शनिवार को जारी रहा और अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले 5 साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था। इसके साथ ही गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया कि 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली में अप्रैल के पहले सप्ताह में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी ने रविवार को भी शहर में बेहद गर्म हवा का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम की चेतावनी के लिए आईएमडी चार रंगों का कोड इस्तेमाल करता है- हरा (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (धैर्य रखिए और जानकारी लेते रहिए), ऑरेंज (तैयार रहिए) और लाल (कार्रवाई करें।) सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था।

गुरुग्राम का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से 10 डिग्री ज्यादा था। गुरुग्राम में अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 28 अप्रैल 1979 को 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि मंगलवार से आकाश में बादल छाए रहने से बेतहाशा गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में पिछले सप्ताह से गर्म हवाएं चल रही हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा कि यह असामान्य है कि अप्रैल के पहले 10 दिन में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

पालावत ने कहा कि अप्रैल में दिल्ली में सामान्य से अधिक गर्म हवा वाले दिन रहने की आशंका प्रबल है। उन्होंने कहा कि राजधानी में इस महीने गर्म हवा वाले तीन दिन दर्ज किए गए हैं और यह स्थिति आने वाले दो से तीन दिन और जारी रह सकती है।

मैदानी इलाकों के लिए ‘गर्म हवा’ की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो। आईएमडी के अनुसार, ‘बेहद गर्म हवा’ की स्थिति तब होती है जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो।

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी : मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। राज्य के अधिकांश इलाके तेज गर्मी की चपेट में हैं जहां शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान धौलपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संगरिया में 45.0 डिग्री, पिलानी में 44.9 डिग्री, गंगानगर में 44.6 डिग्री, करौली में 44.7 डिग्री, टोंक में 44.4 डिग्री व चुरू में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में यह 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि 11 अप्रैल से पश्चिमी हवाओं का असर कम होने से राज्य के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। राज्य के जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में 11-12 अप्रैल को 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।(भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख