suvichar
✕

देश के कई हिस्‍सों में भयावह गर्मी और लू का कहर, अलर्ट जारी

Updated: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (10:43 IST)
नई दिल्‍ली। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड,  तेलंगाना, मध्य प्रदेश समेत देश कई राज्‍यों में गर्मी से लोग परेशान हैं। कहीं-कहीं तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। कई क्षेत्रों में लू चलने की संभावना जताई गई है। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 45.5 डिग्री तक पहुंच गया है जो कि अब तक का सबसे अधिक है।यहां के एक दर्जन जिलों में दिन का पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है।

खबरों के अनुसार, राजस्थान में गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लू के कारण कई लोगों की तबीयत खराब हो गई है। बाड़मेर में तो अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री तक पहुंच गया है जो कि अब तक सबसे अधिक है। वहीं शेखावाटी में पारा चढ़कर 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।

कोटा, बाड़मेर, वनस्थली, पिलानी, सीकर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू में लू की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के गया, औरंगाबाद और सासाराम में अधिक तापमान होने के कारण लू चलने की भी संभावना है।

उत्‍तर प्रदेश में कानपुर समेत आसपास के शहरों में लगातार 3 दिन अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बाद अब इसमें बढ़ोतरी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी सूचना के अनुसार अगले तीन दिनों तक महानगर और इसके आसपास हीट वेव (लू) चल सकती है।

अनुमान है कि अधिकतम पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच जा सकता है। प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस ने पिछले 15 दिनों से प्रदेशवासियों को बेहाल करके रख दिया है। अप्रैल के पहले हफ्ते में सूरज का सितम ज्यादा ही सता रहा है।

बीते तीन दिनों में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। सुबह-सुबह ही लोगों को घर से निकलने में पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं करीब एक दर्जन जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, इस साल का मार्च महीना कई सालों के इतिहास में सबसे गर्म रहा। साथ ही पश्चिमी राजस्थान में लू के थपेड़े पड़ने की आशंका जताई है।प्रदेश में भीषण गर्मी की मुख्य वजह बारिश की कमी बताया जा रही है। राजस्थान के बाड़मेर, चूरू, जैलसमेर, समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां पर तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

राजधानी जयपुर में इस सीजन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। यहां बीती रात 23.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन और गर्म हवा चलने की आशंका जाहिर की है। प्रदेश में पिलानी, कोटा, सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू में हीटवेव का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

अगला लेख