biodatamaker

मौसम अपडेट : कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, दिल्‍ली में चमकी ठंड

Updated: सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (10:20 IST)
नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में हुई बारिश और तेज हवाएं चलने से शहरवासियों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। अगले 2 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है।

खबरों के अनुसार, मौसम विभाग ने 2 मार्च को दक्षिण तमिलनाडु और 3 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल और माहे में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है और दूसरा 2 मार्च से प्रभावित होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28 फरवरी से 3 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिष या बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा 2 मार्च 2022 को उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के अलग-अलग मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है।

मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश और तेज हवाओं की वजह से ठंड हल्की बढ़ गई है। इसके बावजूद राजधानी भोपाल में तापमान सामान्य से अधिक ही रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह राज्य के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्र के कारण हुई। राज्य में कुछ स्थानों को छोड़कर मौसम शुष्क बना रहेगा। भोपाल में सोमवार को मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा।

दिन का तापमान 33 डिग्री और रात में 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि हवा की गति 18 किमी प्रति घंटे होगी।पूर्वानुमान में शहडोल संभाग सहित सीधी, सिंगरौली और मंडला में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश और बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।  युवक शाम ढलने के वक्त तालाब के किनारे घूमने गया था। इसी बीच आसमान से आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

7.8% विकास दर पर गदगद हुए पीएम मोदी: बोले- दुनिया संकटों में फंसी है, फिर भी तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

100% स्वदेशी AK-203 'शेर': अमेठी में तैयार हुई देश की पहली पूरी तरह देसी गन, जानिए INSAS के मुकाबले कितनी घातक है भारतीय सेना की नई राइफल!

अगला लेख