Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather Alert : IMD की चेतावनी, उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान

रविवार, 3 जनवरी 2021 (20:47 IST)
नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर में रविवार को तड़के शुरू हुई बारिश दोपहर तक चलती रही। बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया और कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

भारतीय मौमस विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD के मुताबिक राजस्थान के नदबई, नगर, लक्ष्मगढ़, भरतपुर, मेंहदीपुर बालाजी में भी बारिश की संभावना है। उत्तरप्रदेश के बरसाना, नंदगांव, खतौला, गलौटी और चपरौला में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, नरवाना, राजंद, भिवानी, झज्जर, रोहतक, कोसली, मातनहेल, चरखाद्री और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

हालांकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 5 से 9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

साथ ही चेतावनी दी है कि 5 जनवरी तक मध्यम और उच्च पहाड़ियों में भारी बर्फबारी और 3 से 5 जनवरी तक मैदानी और कम पहाड़ियों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

पर्यटक की मौत : उत्तराखंड में रविवार को गढ़वाल और कुमांउ के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर के एक युवक की भी मौत हो गई।
 
राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने बताया कि 22 वर्षीय उदयुत शर्मा की स्की रिजॉर्ट औली के आगे गरसू टॉप में बर्फबारी में फंसने से मृत्यु हो गई।
 
नोएडा में रहकर पढ़ाई करने वाला यह युवक अपने चार अन्य सहपाठियों के साथ शनिवार 2 जनवरी को औली आया था और वहां से सभी भ्रमण के लिए आगे निकल गए। इस दौरान अन्य चार युवक तो वापस आ गए लेकिन उदयुत वापस नहीं आया।
 
जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया। इसमें औली से चार किलोमीटर आगे गरसू टॉप से उदयुत का शव बरामद किया गया। इस बीच उत्तराखंड के कई इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई जिससे पूरे प्रदेश में भीषण ठंड की चपेट में आ गया।
 
गढवाल और कुमांऊ के ऊचाई वाले इलाकों जैसे केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मुनस्यारी आदि इलाकों में बर्फबारी होती रही। मैदानी इलाकों जैसे देहरादून में शनिवार रात से रुक-रुक कर बारिश होती रही।
(एजेंसियां)

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख