sawan somwar

Weather update : दक्षिण भारत में भारी बारिश, UP में बिजली गिरने से 6 की मौत

Updated: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (23:03 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण भारत के राज्यों आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई जबकि उत्तर प्रदेश के दूरदराज के भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।इस बीच चित्रकूट और भदोही जिलों में रविवार को बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर 6 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जो कि आने वाले दो-तीन दिनों में पूरे तेलंगाना समेत मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। इसके मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने सोमवार को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में काफी व्यापक वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। इसी तरह मंगलवार को विदर्भ क्षेत्र और बुधवार को मराठवाड़ा में बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि रविवार को मध्य महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में भी बारिश हुई।

उधर, उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और भदोही जिलों में रविवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के चिल्लीमल गांव के मजरे दुबे के पुरवा में दोपहर करीब दो बजे बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से जंगल में बकरी चरा रहे नानबाबू निषाद (12), गुड्डा निषाद (13) और राधा देवी (आठ) की मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश से विदा हो रहा दक्षिण-पश्चिमी मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों को भिगो गया। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान सोरांव (प्रयागराज) और दुद्धी (सोनभद्र) में चार-चार सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मेजा और करछना (प्रयागराज) में दो-दो सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

अगले 24 घंटे के दौरान भी राज्य में चंद इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने कहा कि शुष्क मौसम के चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई गई है।
इस बीच पंजाब और हरियाणा में भी रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हरियाणा में भिवानी सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियम रहा। पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा।(भाषा)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

शिलांग में KSU की बाइक रैली के दौरान भारी हिंसा : वाहनों में आगजनी, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की प्रतिमाएं खंडित

NRC नहीं तो जनगणना नहीं! मणिपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके सीएम और गृह मंत्री के पुतले

‘जानते नहीं मेरा बाप कौन है’ का नया वर्जन बना ‘हम Gen Z हैं’? उमर अब्दुल्ला ने द्रास चेकपोस्ट Viral Video पर कसा तंज [VIDEO]

कीव पर रूस के मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, विदेश में पढ़ाई के लिए अब 10 लाख रुपये तक आय वालों को मिलेगा लोन

अगला लेख