sundarkand
✕

Weather Update : अंधड़ और गर्जना के साथ हो सकती है बारिश

Updated: मंगलवार, 9 जून 2020 (18:03 IST)
चंडीगढ़। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले 24 घंटों के बाद कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है तथा 11 से 12 जून को अंधड़ और गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।
 
 मौसम केन्द्र के अनुसार हरियाणा में मंगलवार को मौसम खुश्क रहने तथा पंजाब में आज से अगले तीन दिन मौसम खराब होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में मौसम साफ होने से चटख धूप निकली जिससे न्यूनतम पारे में कुछ वृद्धि हुई तथा चंडीगढ़ का पारा 25 डिग्री, अंबाला 24 डिग्री, करनाल 25 डिग्री, नारनौल तथा हिसार का पारा 26 डिग्री, रोहतक तथा भिवानी का पारा 27 डिग्री।
 
पंजाब में मौसम साफ रहा तथा आज से कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। अमृतसर, आदमपुर का पारा 25 डिग्री, पटियाला, लुधियाना का पारा 26 डिग्री, बठिंडा तथा फरीदकोट का पारा 28 डिग्री, गुरदासपुर का पारा 23 डिग्री, दिल्ली 26 डिग्री, श्रीनगर 12 डिग्री और जम्मू का पारा 24 डिग्री रहा।
 
हिमाचल प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में पारे में वृद्धि हुई, जिससे शिमला का न्यूनतम पारा 15 डिग्री, मनाली 11 डिग्री, भुंतर 17 डिग्री, धर्मशाला 17 डिग्री, सुंदरनगर 20 डिग्री, कांगड़ा 20 डिग्री, नाहन 22 डिग्री, उना 24 डिग्री और सोलन का पारा 9 डिग्री रहा। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख