biodatamaker

Weather update : उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, उत्तराखंड में स्कूल-कॉलेज बंद

Updated: बुधवार, 29 जनवरी 2020 (09:19 IST)
नई दिल्ली। देश के उत्तरी भाग मंगलवार सुबह लगातार बारिश होने के चलते ठंड में कोई कमी होती नजर नहीं आई। इसके साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई और राष्ट्रीय राजधानी समेत पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। उत्तराखंड में बारिश के कारण कई स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार और बुधवार को बारिश या बर्फबारी होने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने भारी बर्फबारी या बिजली कड़कने के साथ बारिश होने और ओले गिरने का भी अनुमान जताया है।

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का तापमान शून्य से आठ डिग्री कम दर्ज किया गया। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुफरी, मनाली और डलहौजी इत्यादि क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के चलते अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों को भी बारिश का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के विभिन्न भागों में रात के तापमान में मामूली वृद्धि देखी गई और जैसलमेर 9.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। आज भी पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, हालांकि गुरुवार से आसमान साफ होने की उम्मीद है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

अगला लेख