sundarkand

मौसम अपडेट : इन राज्‍यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Updated: मंगलवार, 9 जुलाई 2019 (09:59 IST)
बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी-नम हवाओं से आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। मुंबई में थोड़ी राहत के बाद सोमवार को एक बार फिर भारी बारिश से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में आज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। बिहार, उत्‍तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात में सोमवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, कर्नाटक में अगले 2 दिन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
 
खबरों के मुताबिक, मुंबई में थोड़ी राहत के बाद सोमवार को एक बार फिर भारी बारिश से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। विमान परिचालन भी थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के अंदर मुंबई, ठाणे, पालघर समेत कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मूसलधार बारिश के कारण महानगर में कई लोगों को अपने कार्यालयों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के कारण वापी और वलसाड जिले में उमरगाम के कई इलाके जलमग्न हो गए जिससे सामान्य जनजीवन बाधित हो गया। वलसाड, नवसारी और दमन, दादर तथा नगर हवेली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। वापी में रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अरब सागर में ऊंची लहरें उठने के कारण वापी में कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। 
 
लखनऊ और आसपास के इलाकों में बादलों के छाने व सोमवार को रुक-रुककर बारिश होने संभावना जताई गई है। 11 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी-नम हवाओं से आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। अच्छी बारिश के लिए ऐसी परिस्थिति अनुकूल हैं। बिहार की राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई झमाझम बारिश से किसानों में एक बार फिर धान की फसल को लेकर उम्मीद जगी है।
 
झारखंड में पिछले दो दिनों में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है और यह अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा। राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी हिस्सों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, जबकि पूर्वी हिस्सों के अधिकतर स्थानों और पश्चिमी हिस्सों के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।
 
मध्य प्रदेश में बीते दिनों मानसून की सक्रियता से हुई बारिश के बाद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। दूसरी ओर वॉटर फाल, पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम न होने की वजह से हादसों का खतरा बना हुआ है। बिहार, उत्‍तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात में सोमवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, कर्नाटक में अगले 2 दिन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख