Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : दिल्‍ली को मिली उमस से राहत, देश के कई राज्‍यों में बारिश का इंतजार

शुक्रवार, 5 जुलाई 2019 (09:35 IST)
राजधानी दिल्‍ली के कई हिस्सों और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई, जिससे दिल्लीवासियों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। इस बार मानसून आने में देरी हुई है। चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में मानसून से पहले बारिश हुई, जिसकी वजह से लोगों को भयानक गर्मी से राहत मिली। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तापमान औसत से अधिक था। 
 
मौसम विभाग के अनुसार 24 से 48 घंटे में पूरे उत्तर भारत में मानसून आ जाएगा। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने आज सुबह भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। आज पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।
 
बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार से बादल छाए हुए हैं, बारिश के आसार जताए गए हैं। इस बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कई हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में हल्की बारिश हो सकती है, परंतु झमाझम बारिश के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पूरे मध्‍य प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मालवा और बुंदेलखंड में बीते 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है। यहां सूखी पड़ी नदियां एक फिर से जीवित हो गई हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के चलते आगामी 48 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो चुका है, इसके बाद भी विदिशा और भोपाल जिले में कम बारिश हो रही है।
 
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सरिचामशिल गांव में अचानक बाढ़ आ गई। राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। देहरादून और आसपास के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। वहीं केरल, दक्षिण कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है।

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

अगला लेख