dharma sangrah

मौसम अपडेट : मुंबई में बारिश से कोहराम, इन राज्‍यों में पड़ रही है भीषण गर्मी

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (11:39 IST)
महाराष्ट्र में लगातार हो रही बरसात ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है तो वहीं अब मध्य प्रदेश में भी लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। देश के कई हिस्सों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है तो वहीं कई हिस्सों में मूसलधार बरसात भी हो रही है। पानी भर जाने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, साथ ही यातायात प्रभावित हो रहा है।
 
खबरों के अनुसार, बारिश के प्रलयंकारी रूप लेने के कारण मुंबई बेबस सी हो गई। मुंबई (महाराष्ट्र) और गुजरात में मानसून की बारिश से कोहराम मचा हुआ है। रविवार से लगातार हो रही वर्षा के कारण रेल, हवाई सेवा एवं सड़क परिवहन पर बुरा असर पड़ा है। कई ट्रेनों और उड़ानों को रद कर दिया गया, तो वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के लोग मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
दिल्ली-एनसीआर के साथ उत्तर भारत के अहम राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है, ऊपर से उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस साल की शुरुआत से ही दक्षिण पश्चिम केरल में ही देरी से शुरू हुआ। दिल्ली में उमस का प्रकोप कम नहीं हो रहा और गुरुवार को भी लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। साथ ही न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दिल्ली में बारिश का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। अगले 48 से 72 घंटे में दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है। वर्तमान में पूर्व दिशा की ओर से चल रही हवाएं दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून के लिए माहौल निर्मित कर रही हैं। विंड सिस्टम अगले 72 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगा। इससे न केवल दिल्ली बल्कि हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दर्जनभर जिलों में झमाझम बारिश होगी।
 
इस बीच बारिश की बाट जोह रहे यूपी-हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के साथ दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों का भी इंतजार बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के दमोह के तेंदूखेड़ा में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। हर तरह पानी ही पानी नजर आ रहा है। पानी भर जाने के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। यातायात प्रभावित हो गई है। 

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

यूपी के 558 मदरसा प्रबंधक एंटी करप्शन के रडार पर, फर्जी नियुक्ति से चंदे तक, 333 पन्नों में खुला पूरा कच्चा चिट्ठा

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

ईरान के निशाने पर अब ट्रंप का सबसे छोटा बेटा बैरन? हत्या का खौफनाक प्लान बेनकाब

LIVE: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

अगला लेख