dharma sangrah
✕

मौसम अपडेट : मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन बाधित, हाईटाइड की चेतावनी

Updated: बुधवार, 3 जुलाई 2019 (09:52 IST)
मुंबई में मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बाधित कर दिया है। यहां दोपहर साढ़े बारह बजे हाईटाइड की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को देश के उत्तरी एवं मध्य हिस्सों की तरफ बढ़ गया है। महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 37 और छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली जो गर्मी की तपिश लगातार झेल रहा है। यहां अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है।
 
दिल्ली मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर भारत में मानसून आज पहुंचने की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति देखते हुए कहा जा सकता है कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में अगले कुछ ही में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में लगातार 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत गर्मी से बेहाल है। दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।
 
लोग बारिश के लिए इंद्रदेव से प्रार्थना करने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में बारिश ने आफत बन गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को देश के उत्तरी एवं मध्य हिस्सों की तरफ बढ़ा। महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 37 और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई जबकि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने दो जुलाई को तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ हाईटाइड की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होना लगभग तय है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।
 
रविवार से मुंबई में हो रही भारी बारिश से रेल, हवाई एवं सड़क यातायात पटरी पर से उतर गया और कई ट्रेनों एवं उड़ानों को रद्द करना पड़ा। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद अधिकारियों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को छुट्टी घोषित कर दी। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया और वह अगले एक-दो दिन में पहाड़ी राज्य के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। पूरे राज्य में 4 जुलाई से 8जुलाई तक बड़े पैमाने पर बारिश होगी। पंजाब और हरियाणा के दूर दराज इलाकों में बृहस्पतिवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
ओडिशा में बुधवार तक और बारिश हो सकती है। मछुआरों से बुधवार तक समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। मानसून राजस्थान तक पहुंच चुका है और अगले दो-तीन दिन में इसके यूपी-दिल्ली समेत शेष भारत के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी को किसी भी तरह की राहत नहीं मिली जो गर्मी की तपिश लगातार झेल रहा है। अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम में सक्रिय मानसून अगले दो दिन में मध्य भारत के शेष हिस्सों में पहुंच जाएगा। बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली की तरफ आएंगी। इसलिए दो जुलाई के बाद दिल्ली आसपास बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में आमतौर पर मानसून के दौरान मूसलाधार बारिश 15 के बाद होती है।
 
साथ ही पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून एक से 3 जुलाई के मध्य दस्तक दे सकता है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम के शेष हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्से में भी 2 से 4 जुलाई तक मानसून की बारिश होने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों, विशेषकर पश्चिमी जिलों भोपाल, इंदौर, गुना व आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। एक व 2 जुलाई को मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाके में बारिश होने का अनुमान है।
 
3 और 4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत अन्य हिस्सों में बारिश और तेज होगी। मौसम विभाग के अनुसार 7 जुलाई तक (पूरे सप्ताह) मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश लगातार जारी रहेगी। झारखंड में भी अगले 4 दिनों तक जोरदार बारिश जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राजधानी रांची व आसपास के इलाके में मध्यम से मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख