biodatamaker
✕

मौसम अपडेट : बर्फबारी और शीतलहर के कारण उत्तरी भारत में सर्दी का सितम जारी...

Updated: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (10:55 IST)
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और शीतलहर से मैदानी इलाकों में भी सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को हल्की राहत है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने के आसार हैं।

पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल सहित समूचे उत्तर भारत में लोगों का सुबह और रात के समय घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हरियाणा में दो और उत्तर प्रदेश में तो दस लोगों की जान चली गई है। कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

कई उड़ानें रद्द की जा रही हैं, कई ट्रेनों को भी रद किया जा रहा है। बफर्बारी के चलते वादी के पवर्तीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा फिर से मंडरा रहा है। आने वाले दिनों कोहरा और घना होगा और परेशान भी करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 5 से 7 जनवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है।

यदि बारिश होती है तो सात-आठ जनवरी को एयरपोर्ट क्षेत्र में घना कोहरा पड़ सकता है, इसलिए मौसम को देखते हुए यात्री आगामी सफर की योजना बनाएं। स्काईमेट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब और हरियाणा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) बना हुआ है।

इससे शनिवार शाम को दिल्ली में हल्की बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी है। इससे रविवार और सोमवार को प्रदूषण भी कम ही रहेगा, लेकिन अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और अधिक गिरावट आएगी।

ट्रेन सेवाएं स्थगित : कश्मीर घाटी में भारी हिमपात और रेल पटरियों पर बर्फ जमा हो जाने के कारण शनिवार को ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गईं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घाटी में लगातार हिमपात हो रहा है और रेल पटरियां बर्फ से ढंक गई हैं, जिसके कारण ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार होने तथा पटरियों पर जमी बर्फ हटाए जाने के बाद ही ट्रेन सेवाएं बहाल की जा सकेंगी। इससे पहले गुरुवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों के मारे जाने की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को इस क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं। हालांकि उत्तरी कश्मीर में ट्रेनें निर्धारित समय पर चलीं।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख