ramcharitmanas

मौसम अपडेट : अगले 24 घंटे देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Updated: गुरुवार, 3 मई 2018 (22:49 IST)
पुणे। मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी 24 घंटों के दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार तथा उत्तरप्रदेश में भी गरज के साछ छींटे पड़ने की संभावना है।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्ष्द्वीप में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

इस दौरान ओडिशा, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु तथा केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा के तटीय क्षेत्रों में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है।

इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में विभिन्न जगहों पर धूल भरी आंधी या गरज से साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पश्चिम तथा पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में, पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में इस दौरान गर्म हवा चलने के आसार हैं।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई या गजर के साथ छींटे पड़े। इसके साथ ही असम, मेघालय, गांगेय पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर में भी बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े।

इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, पश्चिम उत्तरप्रदेश, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण पूर्व कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में बारिश हुई या गजर के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, रॉयलसीमा और तमिलनाडु में भी विभिन्न जगहों पर बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े। राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

MP के सागर में जहरीली शराब का कहर, 5 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

'Fragile 5' से भारत की छलांग तक, GDP पर उठे सवालों का दिया PM Modi ने दिया जवाब

PM Modi Gujarat Visit: 'स्वच्छता से स्वागत' करेगा गुजरात, 8 सितंबर को PM मोदी के दौरे से पहले भूपेंद्र पटेल ने चलाया खास अभियान

धामी सरकार की नई पहल, लॉन्च हुआ 'मनोरमा कृषि रक्षक' ऐप, किसानों का इस तरह बनेगा सहायक

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

अगला लेख