ganesh chaturthi

Weather update : कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां-कहां होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल

Updated: सोमवार, 30 अगस्त 2021 (09:46 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक देश में मानसून के एक बार फिर से एक्टिव होने से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में दिल्ली-यूपी-उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में 1 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश, कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। 
 
केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट : केरल के कुछ क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में लगभग 10 सेंटीमीटर बारिश हुई। राज्य में भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के नौ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
 
विभाग ने रविवार दोपहर को कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। अन्य सभी जिलों को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

22 साल का फासला और उम्र 45 साल... कश्मीरी महिला ने 10वीं पास कर रच दिया इतिहास

राजस्थान में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, गुजरात के 9 जिले बारिश से बेहाल

अगला लेख