Daily Horoscope
✕

उत्तर भारत में फिर शीतलहर का कहर, पूर्वी राज्यों में भी गिरेगा पारा, जानिए कैसा रहेगा आपके यहां मौसम...

Updated: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (08:59 IST)
नई दिल्ली। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी का असर दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। यहां एक फिर शीतलहर का कहर दिखाई दे रहा है। पूर्वी राज्यों में भी पारा गिर सकता है।

सर्द हवाओं के कारण उत्तर भारत में दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकांश स्थानों पर आसमान साफ था इस वजह से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। खराब मौसम की वजह से कई स्थानों पर हवाई सेवाओं और रेल सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
इन सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ शहरों में शीतलहर शुरू हो सकती है जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की उम्मीद है।
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पहाड़ों से होकर हवाएं पंजाब, हरियाणा को पार करते हुए दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में पहुंच रही हैं। इसके चलते सूरत, अहमदाबाद, उदयपुर, इंदौर, नासिक, नागपुर, भोपाल समेत कई शहरों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
 
अब पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी ठंड चमक सकती है। रात का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। जबकि दिन में पारा कुछ ऊपर जाएगा। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख