Hanuman Chalisa

Weather Alert : इन राज्यों में जारी रहेगा सर्दी का सितम, चलेगी शीतलहर

Updated: शनिवार, 29 जनवरी 2022 (08:35 IST)
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी से उत्तर भारत कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने मध्य और पश्चिम भारत के लिए नया अलर्ट जारी किया है। आज से देश के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी। इससे तापमान गिरने के साथ ही 2 से 4 फरवरी के बीच बारिश भी हो सकती है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लिहाजा इन इलाकों के तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर के हालात बने रहेंगे। बिहार में भी लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
 
मौसम एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, तटीय तमिलनाडु, रायलसीमा और केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
 
दिल्ली में ठंड से राहत : दिल्ली में शुक्रवार को दिन भर तेज धूप रही, जिससे मौसम में नमी और भयंकर ठण्ड से राजधानी वासियों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

गुजरात में बादलों का तांडव, हाईवे जाम, वाहनों की लंबी कतारें, कई जगह रास्ते ही बह गए

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब 3 सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

अगला लेख