sundarkand
✕

कश्मीर से हिमाचल तक कड़ाके की सर्दी, इन राज्यों में बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (11:50 IST)
weather update : जम्मू कश्मीर से हिमाचल प्रदेश तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
 
श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग, कुपवाड़ा और कोकरनाग समेत पूरे कश्मीर में सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। बारामूला के तंगमर्ग में रस्सियों पर बर्फ जम गई। मौसम विभाग ने कहा कि 8 और 9 दिसंबर को जम्मू संभाग के कुछ मैदानी तथा पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। अधिकारियों ने कहा कि 10 से 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 15 से 16 दिसंबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है।
 
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना : आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
 
राजस्थान में शीतलहर का असर : राजस्थान में सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। चूरू, सीकर, माउंट आबू समेत कई स्थानों पर का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग ने 9 दिसंबर तक गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू और झुंझुनूं में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 
 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख